विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल सस्ता, इन पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू

By Edited By:
Updated: Mon, 01 May 2017 09:31 AM (IST)

जमशेदपुर में आज से पेट्रोल 74 पैसा, जबकि डीजल 15 पैसा सस्ता हुआ है।

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल सस्ता, इन पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू
जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल सस्ता, इन पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश के पांच शहरों जमशेदपुर, पुडुचेरी, चंडीगढ़, विशाखापत्तनम और उदयपुर में एक मई से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। इसके तहत इन शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना के आधार पर तय की जाएंगी।

ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आते ही इसका फायदा तत्काल उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं बढ़ी कीमतें लागू करने के लिए कंपनियों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अभी महीने में दो बार तेल कीमतों में बदलाव किया जाता है।

जमशेदपुर में पहले दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता:

जमशेदपुर शहर में एक मई को पेट्रोल 74 पैसा, जबकि डीजल 15 पैसा (प्रति लीटर) सस्ता बिकेगा। रविवार की देर रात हुई घोषणा के मुताबिक, एक मई को जमशेदपुर में सामान्य पेट्रोल का मूल्य 69.33 रुपये व डीजल का मूल्य 60.26 रुपये होगा। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 72.41 व पावर पेट्रोल 71.71 रुपये होगी।

इन पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी नई दरें:
जमशेदपुर व मानगो अधिसूचित क्षेत्र व जुगसलाई नगरपालिका के अधीन आने वाले पेट्रोल पंपों पर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होंगी। हालांकि अलग-अलग पंपों पर लगभग 10-25 पैसे का अंतर हो सकता है।

गैर प्रभावित पंप

करनडीह, परसुडीह, सुंदरनगर, गोविंदपुर, आदित्यपुर, एनएच-33 स्थित पेट्रोल पंप।

यह भी पढ़ेंः रांची में धौनी का नया आशियाना

यह भी पढ़ेंः मजदूरी कर एमए किया, बीएड के लिए पैसे नहीं