विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज मानगो के 25 हजार घरों में नही होगी जलापूर्ति

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 13 May 2017 12:39 PM (IST)

पिछले माह भी वाल्ब फट गया था, जिसे वेल्डिंग कर दुरुस्त किया गया था, लेकिन आज भी दूसरे स्थान से फट गया।

आज मानगो के 25 हजार घरों में नही होगी जलापूर्ति
आज मानगो के 25 हजार घरों में नही होगी जलापूर्ति

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी मे बिजली की समस्या झेल रहे मानगो वासियों को शनिवार को पानी भी नही मिलेगा। कारण कुंवरबस्ती स्थित पंप हाउस में शुक्रवार की दोपहर दो बजे मुख्य पाइप लाइन का वाल्ब फट गया। इससे पूरे मानगो में जलापूर्ति ठप हो गई।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता रामप्रवेश मिस्त्री ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वाल्ब फटने के कारण शनिवार को 25 हजार घरोंमें पानी की आपूर्ति नही हो पाएगी। उन्होने बताया कि पिछले माह भी वाल्ब फट गया था, जिसे वेल्डिंग कर दुरुस्त किया गया था, लेकिन आज भी दूसरे स्थान से फट गया। अब नया वाल्ब लगाया जाएगा तब जलापूर्ति शुरू होगी। वाल्ब लगाने के लिए पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से पानी निकालने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रात तक पानी निकलने के बाद देर रात या शनिवार को नया वाल्ब लगाया जाएगा। वाल्ब लगने के बाद रात भर पानी मानगो 15 नंबर मे स्थित वाटर ट्रीटमेट प्लांट भेजा जाएगा। जहां से रविवार की सुबह आपूर्ति की जा सकेगी। जलापूर्ति नही होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्लम इलाके के बस्तियों में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: रांची-जमशेदपुर में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में 15 मई से 4 जून तक रहेगी गर्मियों की छुट्टियां