विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति का शव उठने से पहले ही तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Sat, 15 Jul 2017 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 03:06 PM (IST)

पति के मौत का सदमा पत्नी दलिया देवी को ऐसा लगा कि उनकी भी स्थिति बिगड़ने लगी।

पति का शव उठने से पहले ही तोड़ा दम
पति का शव उठने से पहले ही तोड़ा दम

कोडरमा, जेएनएन। कहते है पति-पत्नी का रिश्ता जन्मों का होता है। वैवाहिक बंधन के दौरान भी पति-पत्नी साथ जीने-मरने की कसमें भी खाते हैं। शनिवार को कोडरमा प्रखंड के गझंडी में पंपू तालाब के निकट जब एक ही चिता पर पति व पत्नी को मुखाग्नि की रश्म पूरी की गईं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

स्थानीय निवासी सह आजसू कार्यकर्ता सुरेश पासवान (46) इधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को करीब दो बजे दिन उनकी मौत हो गई। पति के मौत का सदमा पत्नी दलिया देवी (42) को ऐसा लगा कि उनकी भी स्थिति बिगड़ने लगी। घर में पति का शव को छोड़ पत्नी को तुरंत इलाज के लिए तिलैया के प्राइवेट नर्सिंग होम लाया गया। इस दौरान उनकी स्थिति में सुबह तक खास सुधार नहीं हुआ था।

इधर, घर में सुरेश पासवान के शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही थी। चिता भी सजाया गई थी। इसी दौरान प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती पत्नी दलिया देवी ने भी दम तोड़ दिया। माता और पिता दोनों की मौत से तीनों नाबालिग बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साथ मां-बाप का साया उठ जाने से बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 वर्षीय बच्ची की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बाद में दोनों को एक साथ गझंडी के पंपु तालाब में एक ही चिता पर दोनों को अग्नि दी गई।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचकर शवयात्रा में शामिल हुए। सभी घटना से काफी आहत थे। शवयात्रा में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन यादव, प्रदीप सिंह, अखिलेश पासवान आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।

मुखिया प्रतिनिधि श्री यादव ने बेसहारा बच्चों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आवास योजना के तहत आवास के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखदाई बताया। वहीं, घटना की सूचना पर आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, विनय कुमार, सुभाष कुमार आदि कई लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

गझंडी में शोक का माहौल

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग बच्चों के परवरिश व भविष्य को लेकर खासे चिंतित है। हालांकि ग्रामीण बच्चों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दे रहे है।

इधर, घटना से मृतक की छोटी 10 वर्षीय बच्ची की भी मां-पिता के मौत के सदमे को झेल नही पा रही है। इस बच्ची की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, घटना पर आजसू कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जदयू नेता कृष्णा सिंह, रमण यादव, अर्जुन यादव, दिलीप यादव, भाजपा नेता कमलनयन शर्मा व सुधीर यादव आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।