विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्थिक व पर्यटन विकास से बदलेगा जिला : लुइस मरांडी

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 18 May 2017 09:21 AM (IST)

हर हाथ को काम और हर खेत को पानी ही सरकार का उद्देश्य है। उक्त बातें बुधवार को समाज कल्याण एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने कही।

आर्थिक व पर्यटन विकास से बदलेगा जिला : लुइस मरांडी
आर्थिक व पर्यटन विकास से बदलेगा जिला : लुइस मरांडी

लोहरदगा, संवाद सहयोगी। सरकार प्रयास कर रही है पर हम सभी को सरकार की सोच और योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहभागी बनना होगा। लोहरदगा जिला गठन से लेकर अब तक के सफर को याद करने की जरूरत है। लोहरदगा जिला विकास की ओर अग्रसर है। इसके लिए प्रशासन बधाई का पात्र है। सखी मंडल के माध्यम से हमें विकास की गति को तेज करना है।

हर हाथ को काम और हर खेत को पानी ही सरकार का उद्देश्य है। उक्त बातें बुधवार को समाज कल्याण एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने कही। अवसर था लोहरदगा जिला स्थापना दिवस पर शंख महोत्सव के तहत बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित समारोह का। मंत्री ने कहा कि आर्थिक व पर्यटन विकास से ही लोहरदगा जिला बदल सकता है। गव्य पालन, कृषि व अन्य स्वरोजगार के माध्यमों से परिवर्तन लाना है। सरकार की सोच है कि कोई भी बेरोजगार न रहे। कल्याण विभाग के गुरुकुल में अगले सत्र से फोटोग्राफी की पढ़ाई होगी।

इससे युवाओं को भविष्य संवरेगा। सबका साथ, सबका विकास ही सरकार का उद्देश्य है। समाज को आगे लाने की जरूरत है। मंत्री ने शंख महोत्सव को बेहतर कल की शुरुआत बताया। कार्यक्रम म डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, उपाध्यक्ष जफर खान, डीडीसी दानियल कंडुलना, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, एएसपी विवेक कुमार ओझा, डीटीओ राजीव कुमार, डीसीएलआर सीमा ङ्क्षसह, पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी, कार्यपालक  दंडाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, डीपीओ महेश भगत, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाईक, डीएसपी  आशीष कुमार महली, सदर बीडीओ गौतम कुमार भगत, सदर सीओ अनुराग तिवारी, इंस्पेक्टर  सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष  राजमोहन राम, ओम प्रकाश ङ्क्षसह, राजकुमार वर्मा, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रवाल, शुएब  कलाम, जबारूल अंसारी, बबलू अंसारी, पशुपति नाथ पारस आदि मौजूद थे।

हम पर्यटन के सहारे लोहरदगा को दिलाएंगे पहचान: डीसी

कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए डीसी विनोद कुमार ने कहा कि हम पर्यटन के सहारे लोहरदगा को एक पहचान दिलाएंगे। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि पेशरार की वादियां पर्यटकों को आकर्षित करने लगी है। लोगों में एक सोच नजर आ रही है। हर कोई अब जिले के सर्वांगीण विकास में समर्पित है। इसके लिए यहां की जनता भी बधाई की पात्र है। पेशरार के साथ-साथ लोहरदगा के संपूर्ण विकास के लिए प्रशासन योजनाओं पर काम कर रहा है।डीसी ने कहा कि एसएचजी ग्रुप और अन्य समूहों को सशक्त होकर काम करने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड को शहरी विकास के लिए वेंकैया ने दिए 278.36 करोड़

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार रांची में साधेंगे भाजपा पर निशाना