विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसम खाई और रचा ली शादी

By Edited By:
Updated: Fri, 28 Apr 2017 10:24 AM (IST)

दोनों के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरकार दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई व शादी रचा ली।

प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसम खाई और रचा ली शादी
प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसम खाई और रचा ली शादी

पोलपोल, जेएनएन। झारखंड के पलामू में प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कमस खाई और शादी रचा ली।

जानकारी के मुताबिक, सतबरवा ओपी अंतर्गत पोलपोल में मंगलवार को प्रेमी युगल पकड़ा गया। लड़का पंड़वा निवासी विश्वनाथ विश्वकर्मा का पुत्र सूरज कुमार व लड़की मनिका थाना के बकोइया गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा की पुत्री नीतू विश्वकर्मा है। दोनों के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आखिरकार दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई व शादी रचा ली। दोनों बालिग बताए जाते हैं। दोनों को पोलपोल के नंदकिशोर मिस्त्री के घर से पकड़ा गया था। लड़की मामा के यहां आई थी।

इस अवसर पर लड़का व लड़की पक्ष के लोग उपस्थित थे। हालांकि सूचना पर सतबरवा पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के बाद बालिग होने के कारण पुलिस लौट गई।

यह भी पढ़ेंः बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर पार कर दी हैवानियत की हदें

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें