विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने मनाया असम और गोड्डा की जीत का जश्न

By Edited By:
Updated: Fri, 20 May 2016 01:38 AM (IST)

रांची : असम में सरकार बनने से उत्साहित और गोड्डा सीट पर बड़े अंतर से जीत बरकरार रखने की खुशी गुरुवार

News Article Hero Image

रांची : असम में सरकार बनने से उत्साहित और गोड्डा सीट पर बड़े अंतर से जीत बरकरार रखने की खुशी गुरुवार को भाजपा कार्यालय में देखी गई। असम व गोड्डा के रुझान आने के साथ ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, पटाखे फोड़कर और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया।

निवर्तमान अध्यक्ष रवींद्र राय ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता अब कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रही है। भाजपा का प्रभाव पूरे देश में बढ़ा है। गोड्डा की जीत भी उत्साहित करने वाली है। जीत पर खुशी जाहिर करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा, कमाल खान, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, संजय सेठ, गामा सिंह, मधु सूधन जारूहार, सांवरमल अग्रवाल, रविनाथ किशोर, रमाकांत महतो, समीर उरांव, प्रतुल शाहदेव, राजेश कुमार शुक्ला, ओम सिंह, ऊषा पांडेय, काजिम कुरैशी, भगत बाल्मिकी, रंजना जायसवाल, मनोज मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, रागिनी सिन्हा, लक्ष्मी कुमारी, तारिक इमरान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, संजय जायसवाल, केके गुप्ता, अरुण झा, सुनील साहू, राजू सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी, उमाशंकर केडिया, आलोक पीतांबर, प्रमोद मिश्रा, मोहन लाल केसरी सहित अन्य शामिल हैं।