विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, हालत गंभीर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 03:25 PM (IST)

प्रेमिका ने शादी से इन्कार कर दिया तो प्रेमी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, हालत गंभीर
शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, चान्हो। चान्हो में शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। मामला बच्छौउ गांव का है। गले में चाकू से हुए वार से घायल युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स मे भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी चान्हो के ही चापाडीह निवासी प्रदीप मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है युवक व युवती के बीच पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवती अपने घर की छत में सोयी हुई थी। इसी समय युवती का प्रेमी संदीप मिंज वहां पहुंचा और कहा कि वह उससे शादी करेगी या नहीं इसका स्पष्ट जवाब दे। युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर संदीप मिंज ने पॉकेट से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

उसके जाने के बाद युवती किसी प्रकार छत से नीचे उतरी। बोल नहीं पाने के कारण उसने घटना की जानकारी कागज पर लिखकर परिजनों के दी। परिजन युवती को इलाज के लिए तत्काल लेकर चान्हो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रिम्स में युवती की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः यहां शादी से पहले दुल्हन जाती है ससुराल, मायके वाले लाते हैं बरात

यह भी पढ़ेंः वॉट्सएप के सहारे सज रहा जिस्म का बाजार, ऐसे चलता है धंधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।