विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों के बूते चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा: झामुमो

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Mon, 15 May 2017 03:40 PM (IST)

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नक्सलियों संग क्या डील हुई है।

नक्सलियों के बूते चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा: झामुमो
नक्सलियों के बूते चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा: झामुमो

रांची, जेएनएन। कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के सरेंडर पर झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा का आरोप है कि भाजपा नक्सलियों के बूते चुनाव लड़ना चाहती है।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि यही वजह है कि कुंदन पाहन व अन्य नक्सलियों के सरेंडर का सरकार की शह पर पुलिस ने महिमामंडन किया। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नक्सलियों संग क्या डील हुई है?

क्या वजह है कि 128 कांडों के आरोपी के लिए पुलिस रेड कार्पेट बिछा रही है। राज्य के किस पूर्व मुख्यमंत्री से सरेंडर के पहले कुंदन पाहन ने मशविरा किया, इसका खुलासा सरकार को करना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः कुंदन पाहन के सरेंडर पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, प्रजेंटेशन देने का आदेश

यह भी पढ़ेंः कुंदन ने झुमरा में नेपाली पीएम प्रचंड संग सीखा था गुरिल्ला वार