विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डा. गोपाल पाठक बने झारखंड तकनीकी विवि के पहले कुलपति

By Bhupendra SinghEdited By:
Updated: Sun, 14 May 2017 05:25 AM (IST)

बीआइटी मेसरा के प्रोफेसर डा गोपाल पाठक को झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

डा. गोपाल पाठक बने झारखंड तकनीकी विवि के पहले कुलपति
डा. गोपाल पाठक बने झारखंड तकनीकी विवि के पहले कुलपति

राज्य ब्यूरो, रांची। बीआइटी मेसरा के प्रोफेसर डा गोपाल पाठक को झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति के बाद उनके प्रधान सचिव एसके शतपथी ने शनिवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। डा. पाठक इस विश्वविद्यालय के पहले कुलपति बने हैं। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है।
राज्य में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना रांची के नामकुम में की जा रही है। इसका भवन निर्माण कार्य जारी है। कई वर्षों के फाइल इधर से उधर होने के बाद झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय विधेयक पास हुआ था। इस विश्वविद्यालय में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के सक्रिय होने के बाद तमाम तकनीकी संस्थान इससे संबद्ध होंगे। अभी इन संस्थानों की संबद्धता अन्य विश्वविद्यालयों से होती है।