विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनमुन सिन्हा ने डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन की परीक्षा में किया टॉप

By Edited By:
Updated: Mon, 08 May 2017 09:34 AM (IST)

मुनमुन ने इसी वर्ष झारखंड पीएमटी में टॉप किया था। मुनमुन वर्ष 2007 में ही एआइपीएमटी में झारखंड-बिहार की टॉपर रही थीं।

मुनमुन सिन्हा ने डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन की परीक्षा में किया टॉप
मुनमुन सिन्हा ने डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन की परीक्षा में किया टॉप

जागरण संवाददाता, रांची। जेवीएम श्यामली की छात्रा रही मुनमुन सिन्हा ने एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित डीएम (डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन) की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इन्होंने वर्ष 2007 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मुनमुन ने इसी वर्ष झारखंड पीएमटी में टॉप किया था। मुनमुन वर्ष 2007 में ही एआइपीएमटी में झारखंड-बिहार की टॉपर रही थीं। मुनमुन सिन्हा ने एमबीबीएस लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज दिल्ली से विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल के साथ किया है।

मुनमुन ने पीजीआइ चंडीगढ़ से रेडियो डायग्नोसिस में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) भी किया है। प्राचार्या एके सिंह ने मुनमुन को बधाई दी है।