Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज कट्टरपंथियों के निशाने पर

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Sat, 11 Nov 2017 10:43 AM (IST)

    योग सिखाने पर मिली धमकी के बाद राफिया ने कहा कि अब खतरा कम हो गया है। समाज के सभी वर्गों का साथ मिला है। ...और पढ़ें

    मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज कट्टरपंथियों के निशाने पर
    मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज कट्टरपंथियों के निशाने पर

    जागरण संवाददाता, रांची। योग गुरु रामदेव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई रांची की महिला योग टीचर राफिया नाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके विरुद्ध कट्टरपंथियों ने फतवा जारी किया है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

    राफिया बोली, समाज का मिला साथ, खतरा हुआ कम 

    इस बीच, राफिया ने कहा कि अब खतरा कम हो गया है। समाज के विभिन्न वर्गों का साथ मिलना शुरू हो गया है। विभिन्न संगठनों के लोग घर आकर योग सिखाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में साथ खड़े होने का वादा कर रहे हैं।

    बुधवार की रात राफिया के घर पत्थरबाजी के बाद गुरुवार को उसके घर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों के आना-जाना लगा रहा। पत्थरबाजी के बाद उसके घर व आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों ने बुधवार देर रात उसके घर दो बार पत्थरबाजी की थी। इससे वह और उनका परिवार दहशत में आ गया था।

    उल्लेखनीय है कि योग सिखाने की वजह से राफिया को धमकियां मिल रही थी, मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर सुरक्षा मुहैया कराई है। 

    प्रोफेसर बन अनाथ बच्चों की मदद करना है लक्ष्य

    राफिया ने कहा कि उसका लक्ष्य नेता बनना नहीं है बल्कि एक कुशल प्रोफेसर बनकर अनाथ बच्चों की मदद करना है। योग सिखाने के पीछे भी उसका लक्ष्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और मंच देने का है।

    खबरें और भी

    राजनीति से जुड़ने की चर्चा तेज

    राफिया के राजनीतिक दल से जुड़ने की चर्चा चल रही है। चर्चा है कि पार्टी से जुड़ने के आफर मिल रहे हैं। हालांकि, राफिया ने किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने या राजनीति में जाने से इन्कार किया है। कहा है कि उसकी इतनी उम्र भी नहीं कि वह किसी संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ सके। उनकी उम्र फिलहाल 20 वर्ष है।

    झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें