विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेटः छात्राओं से धंधा करवाता था रूद्रा, सफेदपोश भी रहे ग्राहक

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 09:40 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 May 2017 09:53 AM (GMT+05:30)

रूद्रा ने बताया है कि सेक्स रैकेट की दुनिया में वह चर्चित नाम हो गया था। कई सफेदपोश भी उससे सेवा ले रहे थे।

सेक्स रैकेटः छात्राओं से धंधा करवाता था रूद्रा, सफेदपोश भी रहे ग्राहक
सेक्स रैकेटः छात्राओं से धंधा करवाता था रूद्रा, सफेदपोश भी रहे ग्राहक

जागरण संवाददाता, रांची। वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार सरगना पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा ने रांची पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। एक दिन पूर्व सरायकेला के कपाली से गिरफ्तार इस सरगना ने पुलिस को अपने इस कारोबार में जुड़ने से लेकर अब तक का पूरा ब्योरा दिया है। उसके साथ दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा भी पकड़ी गई है, जो खुद को रूद्रा की गर्लफ्रेंड बताती है।

वह पटना के कदमकुआं की रहने वाली है और दिल्ली में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ती है। खुलासा हुआ है कि रूद्रा इंजीनियरिंग कॉलेज की दर्जनभर से अधिक छात्राओं को सेक्स रैकेट के दलदल में झोंक चुका है। रांची पुलिस को रूद्रा की एक गाड़ी भी मिली है। रांची में सिटी एसपी किशोर कौशल और डीएसपी सिटी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम रूद्रा से पूछताछ कर रही है।

फेसबुक पर हुई थी बीटेक छात्रा से दोस्ती:

रूद्रा के साथ गिरफ्तार बीटेक छात्रा ने बताया कि जनवरी माह में रूद्रा से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। रूद्रा उसका ब्वायफ्रेंड है। वह रूद्रा से मिलने अप्रैल माह में भी सरायकेला गई थी। अभी दो दिन पहले यानी 19 मई को वह रूद्रा के बुलावे पर ही उसके पास आई थी। उसे पता था कि रूद्रा सेक्स रैकेट चलाता है, लेकिन इसका उसे तनिक भी मलाल नहीं। छात्रा बताती है कि रूद्रा के साथ एक अन्य लड़की भी थी, जो पुलिस की छापेमारी से पहले ही वहां से भाग गई थी।

चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है रूद्रा, पैसे के लालच में बना सरगनाः

पुलिस की पूछताछ में पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा ने बताया है कि वह मूल रूप से बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है। उसके पिता सीसीएल में काम करते हैं। रूद्रा ने बताया कि उसने चेन्नई से पिछले साल ही इंजीनियरिंग पास किया था। इंजीनियरिंग के बाद इंटर्नशिप के सिलसिले में वह रांची आया था, जहां वह राजन के संपर्क में आया। यहां राजन वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चला रहा था। रूद्रा भी उसके साथ उसके लिए काम करने लगा। इसमें अच्छी-खासी आमदनी होने लगी, तो उसे लालच ने घेर लिया। तब तक रूद्रा का संपर्क भी दूसरे दलालों से हो गया था। उसने सोचा कि वह राजन से अलग होकर अपना नया बिजनेस शुरू करेगा और उसने ऐसा ही किया। इसके बाद वह खुद सेक्स रैकेट चलाने लगा। खेलगांव में उसने एक फ्लैट ले लिया, जहां लड़कियों को रखने लगा। धंधा चल रहा था, तभी रांची में जनवरी-फरवरी के आसपास साइबर थाने के पास एक बार पकड़ा गया, जहां से वह किसी तरह छूटा और जमशेदपुर चला गया।

वहां से सरायकेला के कपाली में एक फ्लैट लेकर रहने लगा और वहीं से अपना धंधा चलाने लगा। वह सरायकेला में भी रहकर रांची में धंधा चलाने लगा था। धंधा तेजी से फल-फूल रहा था। रूद्रा ने बताया कि वह कोलकाता सहित कई शहरों की लड़कियों के संपर्क में था, जिनके माध्यम से धंधा चलवाता था। लेकिन रांची के लोगों को लोकल लड़कियों की डिमांड अधिक थी। इसलिए वह रांची में लोकल दलालों के माध्यम से लोकल लड़कियों को भी ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। उसके संपर्क में कई कॉलेज की लड़कियां भी थीं, जिनसे वह धंधा करवा रहा था। रूद्रा का कहना है कि राजन ही पूरे गेम का मास्टर माइंड है। राजन के संपर्क में सबसे ज्यादा लोकल लड़कियां हैं। 

सिटी एसपी किशोर कौशल ने बताया कि रूद्रा से बहुत सी जानकारी मिली है। इस नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश जारी है। राजन व अन्य जो भी दलाल इस रैकेट में शामिल हैं, उनकी तलाश जारी है।

कई सफेदपोश भी रहे ग्राहक

रूद्रा ने बताया है कि सेक्स रैकेट की दुनिया में वह चर्चित नाम हो गया था। उसके ग्राहक बड़े-बड़े लोग थे। कई सफेदपोश भी उससे सेवा ले रहे थे। यही कारण है कि उसका धंधा तेजी से चल रहा था। एक साल में उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली थी। सफेदपोश व बड़े-बड़े लोग कौन-कौन थे, यह बताने से पुलिस कतराती रही। पुलिस के अनुसार छानबीन के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः सेक्स रैकेट का सरगना रूद्रा गिरफ्तार, वॉट्सएप पर चलाता था धंधा  

यह भी पढ़ेंः रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन लड़कियां व एक ग्राहक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।