विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिम्स से चोरी हुआ नवजात बरामद, आरोपी महिला भी गिरफ्तार

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 04:37 PM (IST)

रिम्स से चोरी हुए नवजात बच्चा को बरामद कर आरोपी महिला को रामगढ़ के तोपा- ओरिया थाना कुज्जू से गिरफ्तार कर लिया गया।

रिम्स से चोरी हुआ नवजात बरामद, आरोपी महिला भी गिरफ्तार
रिम्स से चोरी हुआ नवजात बरामद, आरोपी महिला भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची। सावधान! अगर आप डिलीवरी मामले में राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (रिम्स) जा रहे हैं, तो आपको सचेत रहना जरूरी है। चूंकि रिम्स में नर्स के वेश में बच्चा चोर गिरोह की महिलाएं सक्रिय हैं। ये आपके बच्चे और मरीज की सेवा करने के दौरान पलक झपकते बच्चे को लेकर गायब हो जाएंगी। 

ऐसा ही मामला शुक्रवार की सुबह फिर सामने आया है। सिल्ली थाना क्षेत्र के मुरी कुटाम गांव की रहनेवाली आर्जन खातून के नवजात बच्चे (लड़का) को दो महिला चोरों ने मिलकर लेबर रूम से चुरा लिया। हालांकि महिला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। कैमरे में देखा गया कि एक महिला रिम्स के लेबर रूम से निकली। उसके बाद दूसरी महिला इमरजेंसी गैलरी से साथ होकर निकल गई। इस चोरी के बाद पूरे रिम्स में हड़कंप मचा है। सुरक्षा प्रभारी से लेकर निदेशक तक चोरी गए बच्चे का पता लगाने में जुटे रहे। मामले में आर्जन खातून की लिखित शिकायत पर बरियातू थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। रिम्स से बच्चा चोरी की दो माह में यह तीसरी घटना है।

ऐसे पकड़ी गई महिला चोर

सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी सदर।अपनी मां के साथ आजर्न खातून, जिसका बच्चा रिम्स से चोरी हुआ। 

कल रिम्स से एक नवजात बच्चे की चोरी एक अज्ञात महिला द्वारा किया गया था, जिसके उपरांत बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सदर विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इस मसले पर बरियातू थाना प्रभारी काम कर रहे थे। अंततः रांची पुलिस को सफलता मिली। नवजात बच्चा को बरामद कर आरोपी महिला को रामगढ़ के तोपा- ओरिया थाना कुज्जू से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

सभी को ले रखा था झांसे में

बच्चे की मां आर्जन खातून के मुताबिक बच्चा चुराने वाली ने खुद को नर्स बताया था। उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला भी वहां रातभर रही। आर्जन के साथ उसकी मां अनीसा खातून और सास रहीमा बीबी भी वहां थीं। सभी को उक्त महिलाओं ने अपने झांसे में ले रखा था। बच्चे को खेलाती थीं, मौका मिलते ही नवजात को लेकर फरार हो गईं।

अब तक कुल नौ चोरियां 

रिम्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिम्स में पिछले एक साल के भीतर कुल नौ बच्चों की चोरी हो चुकी है। शिकायत रिम्स अधीक्षक के कार्यालय में दर्ज है। हालांकि इनमें से केवल दो ही मामले बरियातू थाना पहुंचे हैं। इससे पहले चोरी गए बच्चों के परिजनों को रिम्स प्रबंधन ढूंढने की बात कह सांत्वना देता रहा है। 

फोन नंबर से पहचान 

सीसीटीवी कैमरा के अलावा महिला की पहचान फोन नंबर से भी की जा सकती है। चूंकि महिलाओं ने प्रसूता और मरीजों की सेवा करने के दौरान एक गलती की। महिला ने तुपुदाना की सुनीता देवी की बहू के कहने पर उनके पति को फोन लगाया था। इससे महिला का फोन नंबर 9122451487 कॉल लॉग लिस्ट में आ चुका है। 

विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी सदर ने  कल कहा था कि चोरी किए गए बच्चे की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:गोहत्या पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम समाज ने की पहल

यह भी पढ़ें:सीआरपीएफ के एएसआइ को बच्चा चोर समझ पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।