विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में स्थिति सामान्य पर लोग अब भी हैं भयभीत

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 12 Apr 2017 03:53 PM (IST)

रांची में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उपद्रवियों को पहचानने की कोशिश जारी है।

रांची में स्थिति सामान्य पर लोग अब भी हैं भयभीत
रांची में स्थिति सामान्य पर लोग अब भी हैं भयभीत

रांची, जेएनएन। रांची में आज स्थिति सामान्य है। फ़ोर्स अलर्ट मोड में है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दुकानें खुली हैं। आवागमन भी सामान्य है। विधि व्यवस्था पटरी पर है। मंगलवार की घटना को लेकर एफआइआर की तैयारी चल रही है। लोग थोड़े भयभीत हैं, लेकिन इसका असर नहीं है। अधिकतर स्कूल खुले हैं। उपद्रवियों को पहचानने की कोशिश जारी है। 

देखें तस्वीरेंः फिर अपने रंग में रांची, देखें तस्वीरें

पटरी पर लौट रहा है राजधानी का माहौल
राजधानी के एकरा मस्जिद के समीप दो गुटों के बीच हुए तनाव के बाद दूसरे दिन माहौल पटरी पर लौट रहा है। दुकानें खुल चुकी है। आवागमन आम दिनों की तरह हो रहा है। विवादित स्थल पर पुलिस बाल तैनात है। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जगह-जगह मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
हालांकि माहौल में तनाव की स्थिति कायम है। पुलिस गली-मोहल्लों में भी गश्त कर रही है। एसडीओ भोर सिंह यादव शहर में शांति बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं।

जानिए, कैसे शुरू हुआ विवाद 

नगर में महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) पर मंगलवार को हनुमान जयंती के दिन उपद्रव हुआ और कुछ देर के लिए अराजकता की स्थिति बन गई थी। उपद्रवियों ने सैनिक मार्केट से सर्जना चौक तक करीब डेढ़ दर्जन गाडि़यों में तोड़फोड़ की। दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक मेन रोड में अफरातफरी मची रही। पथराव व हिंसक झड़क को देखते हुए पुलिस ने पहले भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। तब भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो लाठीचार्ज किया। पथराव, लाठीचार्ज और भगदड़ में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

हनुमान जयंती पर एक समुदाय के कुछ युवक एक पिकअप वैन पर लाउड स्पीकर लगाकर भड़काने वाला गाना बजाते हुए सैनिक मार्केट की ओर से मेन रोड में बजरंगबली मंदिर आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वे मेन रोड में रतन पुलिस पोस्ट के आगे एकरा मस्जिद पहुंचे, दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके बैनर-पोस्टर फाड़ डाले। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और मेन रोड पर तनाव उत्पन्न हो गया।

यह भी पढ़ेंः रांची में सांप्रदायिक तनाव, तोड़फोड़-पत्थरबाजी 

देखें तस्वीरें, ​​​​​रांची में सांप्रदायिक तनाव