विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी 7325⁠⁠⁠⁠ मतों से आगे

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 04:53 PM (IST)

झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी 9227 वोटों से आगे हैं।⁠⁠⁠

लिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी 7325⁠⁠⁠⁠ मतों से आगे
लिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी 7325⁠⁠⁠⁠ मतों से आगे

राज्य ब्यूरो, रांची। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी की बढ़त और मजबूत हुई है। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के 14वें राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। झामुमो ने भाजपा के खिलाफ 9227⁠⁠⁠⁠ वोटों से बढ़त बनाई है। झामुमो की स्थिति मजबूत होते जा रही है। इस राउंड में भाजपा को करीब 47385 वोट मिले हैं।  

दोनों दलों के बीच का वोटों का फासला बढ़ता जा रहा है। इस सीट पर जहां पिछले कई चुनावों में विजेता रहे साइमन मरांडी झामुमो के प्रत्याशी हैं तो भाजपा के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू हैं। 20 राउंड में वोटों की गिनती होगी।

उपचुनाव के तहत नौ अप्रैल को 272 बूथों पर पड़े वोटों की गणना हो रही है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना में मुख्य रूप से भाजपा व झामुमो के प्रत्याशी क्रमश: हेमलाल मुर्मू व साइमन मरांडी के भाग्य का फैसला होगा। हालांकि चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी थे, जिनमें झाविमो के किस्टो सोरेन भी शामिल थे।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए गयालाल देहरी व शिवचरण माल्टो ने अंतिम समय में भाजपा को समर्थन देने का फैसला कर लिया था, हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इन्हें भी कुछ वोट पड़े होंगे।

गौरतलब है कि झामुमो विधायक के निधन के कारण यहां नौ अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में 74.30 फीसद मतदान हुआ है। लगभग 75 फीसद पुरुष व 73 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

17वां राउंड
जेएमएम 56612
भाजपा 47385
जेएमएम को बढ़त 9227⁠⁠⁠⁠

16वां राउंड

जेएमएम 53006

भाजपा 45681

जेएमएम को बढ़त 7325⁠⁠⁠⁠

--

15वां राउंड

झामुमो को 2934 वोट मिले

भाजपा को 3015

झामुमो 5702 वोटों से आगे

---

14वां राउंड

जेएमएम 46457

भाजपा 40674

जेएमएम को बढ़त 5783

---

13वां राउंड

जेएमएम 4577

भाजपा 37281

जेएमएम को बढ़त 6655

---

12वां राउंड

जेएमएम 41720

भाजपा 32787

जेएमएम को बढ़त 8933

---

11वां राउंड

जेएमएम 4391

भाजपा 2837

--

दसवां राउंड

जेएमएम 33878

भाजपा 26483

---

नौवां राउंड

जेएमएम 30709

भाजपा 23051

---

आठवां राउंड

जेएमएम 26000

भाजपा 20971

--- 

सातवां राउंड

जेएमएम 22904

भाजपा 17466

---

छठा राउंड

जेएमएम 3336

भाजपा 2441

---

पांचवां राउंड

जेएमएम 15847

भाजपा 11843

---

चौथा राउंड

जेएमएम 11767

भाजपा 9414

---

तीसरा राउंड

जेएमएम 8264

भाजपा 7232

---

दूसरा राउंड

जेएमएम 2006

भाजपा 2467

---

पहला राउंड 

जेएमएम 3706

भाजपा 2136

---

प्रमुख प्रत्‍याशी           पार्टी

1- साइमन मरांडी     झारखंड मुक्ति मोर्चा

2- हेमलाल मुर्मू         भाजपा 

प्रोफाइलः साइमन मरांडी 

पिता का नाम- स्व. जीशू मरांडी

शिक्षा- बीए

राजनीतिक सफर 

वर्ष 1969 में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रमुख बने

वर्ष 1997 में लिट्टीपाड़ा से निर्दलीय चुनाव जीता

वर्ष 1980 और 1985 में झामुमो के टिकट पर विधायक बने

वर्ष 1989 में राजमहल लोकसभा सीट से सांसद बने

वर्ष 1994 में राजमहल लोकसभा सीट से दोबारा सांसद बने

वर्ष 2009 में झामुमो से विधायक बने 

वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर लिट्टीपाड़ा सीट से चुनाव हारे

वर्ष 2014 में लिट्टीपाड़ा सीट पर किसको कितने वोट मिले

डॉ. अनिल मुर्मू (झामुमो)- 67119

साइमन मरांडी (भाजपा)- 42048⁠⁠⁠⁠

----

प्रोफाइलः हेमलाल मुर्मू 

पिता का नाम- पटवारी हेब्रम

मां का नाम-  मुन्नी हांसदा

जन्म तिथि-  22.8.1952

जन्म स्थान-  घाट बंका सरौनी बिजार गोड्डा

शिक्षा-  बीए एसपी कॉलेज दुमका से वर्ष 1975 में

राजनीतिक सफर

कब-कब जीता विधानसभा चुनाव

पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 

सीट- बरहेट विधान सभा

वर्ष- 1990,1995, 2000, 2009। 

लोकसभा चुनाव जीता

 पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 

सीट- राजमहल लोकसभा क्षेत्र 

वर्ष- 2004 

कब हारे विधानसभा चुनाव

सीट- बरहेट

2005 में थॉमस सोरेन (झामुमो) 

2014 में हेमंत सोरेन से हारे (झामुमो)

---

यह भी पढ़ेंः नीरज हत्याकांड में संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी

यह भी पढ़ेंः सांप्रदायिक तनाव के बाद पटरी पर लौटी रांची