विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कड़ी धूप ने किया बेहाल, क्या बदलेगा मौसम का मिजाज

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 15 May 2017 11:41 AM (IST)

रांची के अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.4, न्यूनतम 25 व डालटनगंज में 44.6 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कड़ी धूप ने किया बेहाल, क्या बदलेगा मौसम का मिजाज
कड़ी धूप ने किया बेहाल, क्या बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची, जासं। रांची में रविवार का मौसम गर्म भरा रहा। हल्की गर्म हवाएं चलने और कड़ी धूप के कारण गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। कड़ी धूप इतनी थी कि खुले आसमान में रहना मुश्किल हो रहा था। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। थोड़ी ही दूर चलने पर प्यास लग रही थी और कड़ी धूप के कारण खुले आसमान में जलन का अनुभव हो रहा था।

इस समय रांची में अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.4, न्यूनतम 25 व डालटनगंज में 44.6 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में रांची वासियों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। आसमान साफ रहने व स्थानीय मौसम बदलाव नहीं होने के कारण रांची के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

पूर्वानुमान है कि 15 मई को रांची छोड़ देवघर, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। 

यह भी पढ़ें: जबरन शादी के बाद दूसरे दिन ही भाग गया दूल्हा

यह भी पढ़ें: समाज के जरूरतमंद वर्ग की तारणहार बनी भारती