यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पारा 43 के पार, सात वर्षो में सबसे गर्म रही रांची
सोमवार को रांची का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। यह रांची में पिछले सात वर्षो का सबसे गर्म दिन था।

रांची, जागरण संवाददाता। रांची समेत झारखंड के10 जिलों में हीट वेव चल रही है। तपिश बढ़ गई है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है। इन जिलों का तापमान 40 पार है। सोमवार को रांची का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। यह रांची में पिछले सात वर्षो का सबसे गर्म दिन था। सोमवार को दिन में अधिकतम 43.2 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
इससे पूर्व वर्ष 2009 में रांची का अधिकतम तापमान मई माह में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने मंगलवार को भी लू चलने की चेतावनी दी है। इससे रांची सहित कई जिले प्रभावित रहेंगे। उधर, सोमवार को जमशेदपुर में भारी बारिश हुई। जमशेदपुर में 43 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। यहां मौसम का तापमान अधिकतम 40.1 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज में अधिकतम 44.8 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रांची में मई माह में पूर्व के वर्ष के आकड़े
2009 : अधिकतम 43.2, न्यूनतम 16
2010 : अधिकतम 41.7, न्यूनतम 16.6
2011 : अधिकतम 42.4, न्यूनतम 20
2012 : अधिकतम 42, न्यूनतम 19
2013 : अधिकतम 41.5, न्यूनतम 21
2014 : अधिकतम 39.9, न्यूनतम 19.8
2015 : अधिकतम 41.7, न्यूनतम 18.6
2016 : अधिकतम 41.6, न्यूनतम 20.8
18 मई से रांची वासियों को मिलेगी राहत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार और तीन दिन रांची वासियों को गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी। 17 मई से आंशिक रूप से बादल छाना शुरू होंगे। 19 मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है। यही स्थिति 20 मई को भी रहेगी।

