विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड को शहरी विकास के लिए वेंकैया ने दिए 278.36 करोड़

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 11:28 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 04:34 PM (IST)

नायडू ने स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, हाउसिंग फॉर ऑल जैसे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया।

झारखंड को शहरी विकास के लिए वेंकैया ने दिए 278.36 करोड़
झारखंड को शहरी विकास के लिए वेंकैया ने दिए 278.36 करोड़

रांची, जेएनएन। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को झारखंड को सूचना एवं प्रसारण के क्षेत्र में बड़ी सौगात देने की घोषणा की। यहां के प्रोजेक्ट भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए अब झारखंड में 24 घंटे दूरदर्शन की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

झारखंड दूरदर्शन के नाम से सैटेलाइट सर्विस दी जाएगी। इसे पूर्ण रूप से लागू करने में छह से आठ माह का समय लग सकता है। तब तक के लिए हरेक दिन दूरदर्शन पर झारखंड के कार्यक्रम 4 घंटे दिखाए जाएंगे। बिहार सेटेलाइट से यह सेवा शुरू की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने शहरी विकास के क्षेत्र में झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को शहरी विकास के लिए विभिन्न मद में 278. 36 करोड़ रुपये का सर्टिफिकेट भी सौंपा। यह पैसा भारत सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। नायडू ने स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, हाउसिंग फॉर ऑल जैसे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया।

उन्होंने कहा कि देश के तेजी से बढ़ रहे पांच राज्यों में झारखंड भी शामिल है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त घोषित किए गए चास, जमशेदपुर, मानगो,खूंटी, बुंडू, लोहरदगा शहर को ओडीएफ का सर्टिफिकेट भी सौंपा गया।

केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि दूरदर्शन झारखंड का अब 24 घंटे प्रसारण होगा। नई व्यवस्था 8-9 महीने बाद प्रभावी होगी। वर्तमान में बिहार के सैटेलाइट के जरिए झारखंड से संबंधित चार घंटे के कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

इससे पहले नायडू ने केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ रांची में प्रोजेक्ट बिल्डिंग में प्रस्तावित नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना एवं प्रसारण से संबंधित क्रियाकलापों की समीक्षा की। नायडू ने नगर विकास की समीक्षा की।

प्रोजेक्ट बिल्डिंग में चल रही बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ हैं सीएम रघुवर दास, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, केंद्रीय शहरी विकास सचिव राजीव गौवा और मुख्य सचिव मौजूद थे। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री का फोकस विशेषकर अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत), प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर रहा।

अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत राजधानी रांची समेत, देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर, चास और धनबाद का चयन किया गया है, जहां जलापूर्ति, सीवरेज एवं सीपेज प्रबंधन, पार्क आदि निर्माण पर चालू वित्तीय वर्ष में 313.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

देखें तस्वीरें, झारखंड में वेंकैया नायडू

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार रांची में साधेंगे भाजपा पर निशाना

यह भी पढ़ेंः जान देना पसंद, भाजपा में शामिल होना नहींः बाबूलाल मरांडी
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।