विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिमडेगा में छात्रा से नौ युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 26 Apr 2017 02:59 PM (IST)

झारखंड केे सिमडेगा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

सिमडेगा में छात्रा से नौ युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सिमडेगा में छात्रा से नौ युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जासं, सिमडेगा। केरसई थाना क्षेत्र के अम्कानी जंगल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। वह 21 अप्रैल की दोपहर मोबाइल रिचार्ज कूपन खरीदने गई थी। इसी क्रम में दुकान में उसका दोस्त संजीत बड़ाइक मिल गया और उसे बहलाकर थोड़ी दूर स्थित अम्कानी जंगल ले गया। इसके बाद उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।

इसकी भनक लगने पर संजीत के 8 अन्य दोस्त जितेंद्र बड़ाइक, वाल्टर लकड़ा, अनूप बड़ाइक, अनिल, जेवियर लकड़ा, संदीप बड़ाइक, रवि बड़ाइक, रोशन लकड़ा सभी अम्कानी थाना केरसई निवासी मौके पर पहुंचे एवं छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह छात्रा को उन लोगों ने छोड़ा।

छात्रा ने घर पहुंचकर अपने साथ हुए हादसे के की जानकारी परिजन को दी। इसके उपरांत लड़की के पिता ने 23 अप्रैल को थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरफ्तार आरोपियों में अधिसंख्य युवक छात्रा के परिचित हैं। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर पार कर दी हैवानियत की हदें

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें