विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक और सर्वे में कांग्रेस की हालत पतली, राजग को बढ़त

By Edited By:
Published: Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 Mar 2014 05:54 AM (IST)

प्रत्याशी चयन की खींचतान के बीच एक और जनमत सर्वेक्षण में कांग्रेस की हालत पतली दिख रही है। हंसा रिसर्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रत्याशी चयन की खींचतान के बीच एक और जनमत सर्वेक्षण में कांग्रेस की हालत पतली दिख रही है। हंसा रिसर्च ग्रुप-एनडीटीवी की ओर से अब तक के सबसे व्यापक बताए जाने वाले इस सर्वे में दो लाख लोगों की राय के जरिये लोकसभा की कुल 543 में से 350 सीटों का आकलन किया गया है। सर्वेक्षण के पहले हिस्से में 12 राज्यों की 319 सीटों के बारे में अनुमान लगाया गया है। इनमें से राजग को 166 सीट मिलने की उम्मीद है। इन सीटों में 146 भाजपा की बताई जा रही हैं। संप्रग के खाते में महज 52 सीट दिख रही हैं। इनमें कांग्रेस की 40 हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। यहां की 40 में से 23 सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं। जदयू को पांच सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस-लालू के पास 11 और एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है। झारखंड की 14 सीटों में भाजपा को छह, कांग्रेस को चार और झामुमो व अन्य को दो-दो सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश की 29 में से भाजपा को 24, कांग्रेस को केवल चार और बसपा को एक सीट मिल सकती है। महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा-शिवसेना को 33, कांग्रेस-एनसीपी को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। मनसे को एक और अन्य को दो सीटें मिलने की संभावना हैं। हरियाणा की दस सीटों में भाजपा-हरियाणा जनहित कांग्रेस को 7 और कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली की सात में से आप को चार, भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। राजस्थान की 25 सीटों में भाजपा को 19, कांग्रेस को 5 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। छत्तीसगढ़ की 11 में से भाजपा को नौ और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। गुजरात की 26 में से भाजपा को 23 और कांग्रेस को केवल तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, मोदी पर संशय बरकरार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस वटवृक्ष बनती दिख रही है। उसे 42 में से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां वाम दलों को नौ और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही है। तमिलनाडु की 39 में से जया की अन्नाद्रमुक को 27, करुणानिधि की द्रमुक को दस और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। कर्नाटक में अप्रत्याशित होता दिख रहा है। यहां की 28 में से 20 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को केवल छह और जनता दल-एस को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।