Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई-गोवा को जोडऩे वाला पुल बाढ़ में बहा, 2 की मौत, 20 लापता

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 06:52 AM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में सावित्री नदी में आई बाढ़ से बुधवार सुबह मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला 70 साल पुराना पुल बह गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबईमहाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में सावित्री नदी में आई बाढ़ से बुधवार सुबह मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला 70 साल पुराना पुल बह गया। इसके साथ दो बस, कुछ कारें और मोटरसाइकिलें भी बह गईं। इस हादसे में 2 लोगों की बॉडी मिल गई हैं। 20 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, अहमदनगर में 24 घंटे में ही पूरे सीजन की बारिश हो गई।

    मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला पुल बहने के बाद लोगों की तलाश में आर्मी और एनडीआरएफ की 4 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। ये पुल मुंबई-गोवा हाइवे पर महाड और पोलादपुर के बीच था। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। पुल का 80 फीसदी हिस्सा बह गया है। रायगढ़ कलेक्टर शीतल उगले ने बताया- "हादसे वाली जगह से अभी तक 2 बॉडी मिल गई हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।" जो बसें बहीं है, उनमें से एक में 17 पैसेंजर थे। दूसरी बस में मौजूद पैसेंजर्स के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, दोनों बसों में 22 लोगों के सवार होने की बात की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर (02141) 222118 और 1077 जारी किए हैं।


    नासिक में नौ घंटे में 141 मिमी बारिश

    नासिक में मंगलवार को सिर्फ नौ घंटे में 141 मिमी बारिश हुई। नांदूर मध्यमेश्वर बांध से पानी छोड़ने की वजह से कई गांवों में पानी भर गया।गोदावरी में पानी बढ़ने से नासिक के कई इलाके पानी में डूब गए। यहां बुधवार-गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। तीन लोगों के बहने की खबर है। नासिक जिले के 92 गांव बाढ़ से घिरे हैं।

    अहमदनगर में 24 घंटे में 481 मिमी बारिश

    अहमदनगर में 24 घंटे में 481 मिमी बारिश हुई। महाराष्ट्र में इस मानसून की एक दिन में हुई ये अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।अहमदनगर की मुला नदी में 20 साल बाद 86 हजार क्यूसेक पानी आया है। यह इलाका अब तक सूखे की मार झेल रहा था। मंगलवार को मुंबई, विदर्भ और अमरावती के साथ पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर में भी अच्छी बरसात हुई। बता दें कि अहमदनगर में पूरे सीजन में एवरेज 400-500 मिलीमीटर बारिश होती है।

    खबरें और भी