विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को सजा होगी या नहीं, इस पर लगा 2000 करोड़ का सट्टा

By Bhupendra SinghEdited By:
Updated: Wed, 06 May 2015 12:11 PM (IST)

बॉलीवुड का सबसे बड़ा केस माना जा रहा सलमान खान हिट एंड रन मामले का फैसला 6 मई को आने वाला है। फैसले पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं। मामले में ड्राइवर के बयान ने यू टर्न ला दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड का सबसे बड़ा केस माना जा रहा सलमान खान हिट एंड रन मामले का फैसला 6 मई को आने वाला है। फैसले पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं। मामले में ड्राइवर के बयान ने यू टर्न ला दिया है। यह दूसरे ऐसे टॉप सितारे हैं जो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में कानूनी उलझन में फंसे हैं।

संजय दत्त भी अपने शीर्ष दौर में जेल गए थे, लेकिन सलमान के मामले में लोगों की जिज्ञासा चरम पर है। यही कारण है कि उनके सजा और बरी होने को लेकर 2000 करोड़ से अधिक का सट्टा लगा है। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब क्रिकेट या चुनाव के अलावा किसी की सजा पर इतना बड़ा सट्टा लगा हो।

फैक्ट फाइल

> 4239 दिन हो जाएंगे 6 मई को इस मामले को। 28 सितंबर 2002 को दर्ज हुआ था केस।

> 06 मई 15 को सेशन जज डी.डब्ल्यू. देशपांडे फैसला सुनाएंगे। दो अदालतें बदल चुकी हैं, सलमान भी एक बार वकील बदल चुके हैं।

5 याचिकाएं एडवोकेट आभा सिंह ने विभिन्न अदालतों में लगाई, जिससे मामले की सुनवाई में तेजी आई और केस आखिरी मुकाम पर आया।

सलमान के खिलाफ इन धाराओं: 304 (गैर इरादतन हत्या), 279 (लापरवाही से ड्राइिवंग), 337 (दूसरों की जान जोखिम में डालना) में मामला दर्ज है। दोषी पाए जाने पर सलमान को 10 साल तक की सजा हो सकती है।