विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्र्यंबकेश्वर के गर्भगृह में महिलाओं को मिला प्रवेश

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 05:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2016 05:28 AM (IST)

नासिक के त्रंयबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश मिला है। गुरुवार सुबह स्वराज संगठन की महिलाओं ने पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे, नासिक । शनि मंदिर के बाद नासिक के त्रंयबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश मिला है। गुरुवार सुबह स्वराज संगठन की महिलाओं ने पुलिस सुरक्षा में मंदिर में प्रवेश किया। बुधवार को इन महिलाओं ने मंदिर के भीतर घुसने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें गांववालों के विरोध का सामना करना पड़ा था। उनके साथ मारपीट भी हुई थी। चार ट्रस्टी समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज हो चुका है।
- स्वराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता गुट्टे सहित चार महिलाओं ने आज सुबह 6.15 बजे त्रंयबकेश्वर के गर्भगृह में प्रवेश किया। आज महिलाओं ने ड्रेस कोड़ का पालन भी किया था।
-इस दौरान पुलिस भी गर्भगृह में मौजूद थी।
- भूमाता ब्रिगेड़ की तृप्ति देसाई द्वारा शनिमंदिर में प्रवेश को लेकर आंदोलन करने के बाद संगठन की महिलाओं ने तीन बार त्र्यंबक मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
-वहीं तृप्ति देसाई ने भी महिलाओं के मंदिर प्रवेश के नासिक में आंदोलन किया था।
-बुधवार को 150 लोगों पर मामले दर्ज होने से त्र्यंबक वासियों ने आज बंद का एलान किया है।


पुलिस ने क्या कहा ?

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत मोहिते ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। आज सुबह कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था।


त्रंयबकेश्वर का ड्रेस कोड

मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश का समय सुबह छह से सात बजे तय किया गया है। साथ ही ड्रेस कोड भी तय है। अब, गर्भगृह में जाने के लिए महिला को कॉटन या सिल्क की साड़ी पहनना होगी। साड़ी पूरी तरह भीगी हुई होना जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।