Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॅरियर में जरूरी है समझदारी

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2016 03:07 PM (IST)

    अगर आप निश्चिंत नहीं हैं कि किस क्षेत्र में बनाएं कॅरियर या इसमें चाहती हैं बदलाव तो बचिए जल्दबाजी से, टिप्स पर्सनॉलिटी, रिलेशनशिप एंड सॉफ्ट स्किल ट्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कॅरियर का चयन करने या नई शुरुआत करने से पहले विचार करिए कि जिसे आप स्वीकार कर रही हैं, वह आपको खुशी और संतुष्टि देगा?

    निश्चित तौर पर यह तय करना आपका पहला काम है। दरअसल, जब आप अपने काम को एंज्वॉय करते हुए करती हैं तो सफलता और संतुष्टि दोनों का मिलना तय है। अन्यथा कहने के लिए भले ही आप अपने कॅरियर के शिखर पर हों लेकिन खुद से संतुष्ट कभी नहीं हो सकतीं। इसीलिए प्राथमिकता में पैकेज नहीं, आत्मसंतुष्टि होना बेहद जरूरी है।

    पढ़ें : सफलता चूमेगी कदम

    पसंद को प्राथमिकता

    यह भी ध्यान रखें कि आप किस फील्ड में अच्छी हैं यह बात आप से बेहतर दूसरा कोई नहीं जानता। यदि आप यह महसूस नहीं कर पा रही हैं तो किसी काउंसलर से सलाह-मशविरा करने से पहले अपनी पर्सनॉलिटी पर ध्यान दें और अपनी स्किल्स पर फोसक करें। वो न करें जो आपको पसंद न हो, बल्कि वह करें जो आपके लिए है।

    जुटाएं जानकारी

    किसी भी काम की शुरुआत से पहले जरूरी रहता है, उसके बारे में गहनता से जानकारी जुटा लेना। इसीलिए यदि आप कोई निर्णय ले रही हैं या कॅरियर में बदलाव चाहती हैं तो एक मेंटोर आपकी मदद कर सकता है। आपको नेक्स्ट लेवल में जाने के लिए और अच्छी सलाह दे सकता है। अगर आप किसी कॅरियर में इंट्रेस्टेड हैं तो उसमें भी उसकी मदद ले सकती हैं। यदि आपकी जानकारी में ऐसे लोग हैं, जो आपको उस कॅरियर से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तो उनसे मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

    सामान्य रखें नजरिया

    कॅरियर को एक प्रारंभिक प्रयास की तरह देखें। सभी योजनाएं या विचार पत्थर की लकीर नहीं होते लेकिन यह न भूलें कि प्रयास मैराथन होना चाहिए तब ही आप अपने मनपसंद मुकाम को हासिल कर पाएंगी।

    पढ़ें : उतर आए हम क्रिकेट की गलियों में

    खबरें और भी