Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय पर्यटक यात्रा के दौरान अधिकांश समय फेसबुक पर बिताते हैं-स्टडी

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jul 2016 08:53 AM (IST)

    यात्रा करते अधिकतर लोग अपने साथी यात्रियों के साथ बातचीत करने की बजाय फेसबुक से चैट करना ज्यादा पसंद करते है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत में ज्यादातर पर्यटक यात्रा के दौरान अधिकांश समय फेसबुक पर बिताना पसंद करते हैं। वेबसाइट 'होटल डॉट कॉम' की ओर से जारी किए गए इस ताजा अध्ययन क मुताबिक भारतीय पर्यटक कुर्सी पर आराम फरमाने से 50 फीसदी ज्यादा समय फेसबुक के साथ बिताते हैं। वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, 95 फीसदी भारतीय पर्यटक यात्रा के दौरान अपना अधिकांश समय अन्य सोशल साइटों की जगह फेसबुक पर ज्यादा गुजारते हैं।

    यह अध्ययन 31 देशों के 9,200 पर्यटकों पर किया गया है । जिसके मुताबिक यात्रा करते अधिकतर लोग अपने साथी यात्रियों के साथ बातचीत करने की बजाय फेसबुक से चैट करना ज्यादा पसंद करते है।

    इसके अलावा सर्वे में 40 प्रतिशत वैश्विक पर्यटकों ने स्वीकार किया कि दिखावे के लिए पर्यटन स्थलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, जबकि 27 फीसदी पर्यटकों ने स्वीकार किया कि अपने मित्रों को जलाने के लिए वे सोशल मीडिया पर नए-नए पर्यटक स्थलों को ढूंढते और उनका जिक्र करते रहते हैं।

    पढ़ें- जब ऑफिस में छाए सुस्ती के बादल तो अपनाएं ये टिप्स

    रुपए से जुड़ी ये बात नहीं जानते होंगे आप?