Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्राकृतिक संरचना है ग्रीस में पानी के अंदर मिला शहर

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2016 05:30 PM (GMT+05:30)

    ग्रीस में पानी के अंदर लापता शहर के बारे में नई जानकारी सामने आई है। एक नए शोध में कहा गया है कि प्राकृतिक रूप से होने वाली घटना के तहत यह शहर बना। मा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लंदन, आइएएनएस : ग्रीस में पानी के अंदर लापता शहर के बारे में नई जानकारी सामने आई है। एक नए शोध में कहा गया है कि प्राकृतिक रूप से होने वाली घटना के तहत यह शहर बना। मानव ने इसका निर्माण नहीं किया। गोताखोरों ने कुछ ही साल पहले समुद्र में पुरानी सभ्यता के अवशेषों का पता लगाया था। उन्होंने पक्के के फर्श, आंगन और कोलोनेड खोज निकाले थे।

    कहा जाता है कि यह सभ्यता ग्रीक द्वीप जेकिनथॉस के तटों पर ज्वार आने से नष्ट हो गई। लेकिन अब मैरीन एंड पेट्रोलियम जियोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित नए शोध के मुताबिक, यह स्थल करीब 50 लाख साल पहले प्लियोसीन युग में प्राकृतिकल भूगर्भीय घटना में बना।

    शोध के मुख्य लेखक ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के प्रोफेसर जूलियन एंड्रूज ने बताया कि इस स्थल की खोज मास्क पहने गोताखोरों ने की थी। उन्हें लगा कि यह समुद्र में लापता प्राचीन शहर है। लेकिन इस स्थान पर मिट्टी के बर्तन जैसे जीवन के निशान नहीं मिले हैं। शोधकर्ताओं के दल ने पानी के अंदर बनने वाली आकृति के खनिज तत्वों और बनावट की गहन जांच की।

    यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस: दैनिक जीवन में ऐसे रोके पानी की बर्बादी

    खबरें और भी