Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वन टैप में डॉक्यूमेंट करें स्कैन

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jul 2016 10:15 AM (IST)

    आप मोबाइल के जरिए बस वन टैप में चीजों को बड़ी आसानी से स्कैन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज के डिजिटल ऐज में डॉक्यूमेंट, फोटो आदि को स्कैन करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास महंगे स्कैनर ही हों। आप मोबाइल के जरिए बस वन टैप में चीजों को बड़ी आसानी से स्कैन कर सकते हैं। पांच ऐसे ही एप्लिकेशंस, जो स्कैनिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं...

    फास्ट स्कैनर


    एंड्रॉयड और आइओएस यूजर डॉक्यूमेंट्स, रिसिप्ट्स, नोट्स, इनवॉयस, बिजनेस काड्र्स, व्हाइटबोर्ड के साथ दूसरे पेपर टेक्स्ट को स्कैन करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फ्री में इंस्टॉल किया जा सकता है। यह डाक्यूमेंट्स को तेजी से स्कैन करता है। स्कैन करने के बाद उन्हें प्रिंट करना भी आसान है। स्कैन डॉक्यूमेंट्स को पीडीएफ या फिर जेपीईजी फाइल्स में सेंड करने का ऑप्शन भी है। पीडीएफ फाइल्स को अपनी डिवाइस में सेव भी कर सकते हैं। इसमें मल्टीपल एडिटिंग फीचर्स का सपोर्ट है। स्कैन इमेजेज काफी क्लियर आते हैं।
    कैम स्कैनर


    मोबाइल से डॉक्यूमेंट को स्कैन और शेयर करने के लिहाज से यह पॉपुलर एप्लिकेशन है। अब तक करीब 100 मिलियन लोग इस ऐप को इंस्टॉल कर चुके हैं। इसकी मदद से रिसिप्ट्स, नोट्स, इनवॉयस, सर्टिफिकेट्स आदि को आसानी से स्कैन किया जा सकता है। इसके स्मार्ट क्रॉपिंग और ऑटो इन्हान्सिंग फीचर की वजह से टेक्स्ट और ग्राफिक काफी क्लियर दिखते हैं। डॉक्यूमेंट्स को पीडीएफ या जेपीईजी फॉर्मेट में सोशल मीडिया, ईमेल पर शेयर भी कर सकते हैं। यूज करना आसान है। एंड्रॉयड और आइओएस यूजर इसे फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं।

    पढ़ें- ऑफलाइन करें फाइल्स की शेयरिंग
    ऑफिस लेंस


    डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिहाज से उपयोगी ऐप है। आप इसका इस्तेमाल इमेज को पीडीएफ, वर्ड और पावर प्वाइंट में कनवर्ट करने के लिए भी कर सकते हैं। चाहें तो स्कैन इमेजेज को वन ड्राइव या फिर वननोट में सेव भी कर सकते हैं। आप व्हाइट बोर्ड या फिर ब्लैक बोर्ड के पिक्चर को कैप्चर और क्रॉप कर अपने फ्रेंड्स या कलीग के साथ शेयर कर सकते हैं। यह ओसीआर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, इसलिए प्रिंटेड और हाथ से लिखे टेक्स्ट को भी ऑटोमैटिकली रिकग्नाइज कर लेता है। यह एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज डिवाइस के लिए उपलब्ध है।
    एवरनोट स्कैनेब्ल

    खबरें और भी


    यह ऐप डॉक्यूमेंट्स को तेजी से स्कैन करता है। हालांकि यह केवल आइओएस डिवाइस यूजर के लिए ही है। यह बिजनेस कार्ड्स, रिसिप्ट्स और दूसरे पेपर को रिकग्नाइज कर, ऑटोमैटिकली स्कैन कर लेता है। इतना ही नहीं, स्कैन किया गया डॉक्यूमेंट खुद ही रोटेट, क्रॉप और एडजस्ट हो जाता है, इसलिए उसे पढ़ना आसान हो जाता है। स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स बेहद साफ यानी क्रिस्टल क्लियर आते हैं। ऐप ओपन करते ही स्कैनिंग के लिए स्टार्ट हो जाता है। स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को पीडीएफ या फिर जेपीईजी फाइल्स में भी कनवर्ट कर सकते हैं।
    जीनियस स्कैन


    इस एप्लिकेशन के तकरीबन 1.5 करोड़ यूजर हैं। यह एक शानदार प्रोडक्टिविटी ऐप है, जो एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज स्मार्टफोन के साथ काम करता है। यह काफी सिंपल है। इसकी मदद से चीजों को तेजी से यानी सिंगल टैप में स्कैन कर उसे पीडीएफ या फिर जेपीईजी में कनवर्ट कर सकते हैं। यह न सिर्फ पेज फ्रेम को डिटेक्ट कर लेता है, बल्कि कलर को इनहान्स कर व्हाइट और ब्लैक कलर को भी बैलेंस करता है। इसमें बेसिक एडिटिंग टूल्स भी दिए गए हैं, जैसे-ऑटो क्रॉपिंग ऐंड आर्काइविंग। स्कैनिंग डॉक्यूमेंट्स को शेयर भी कर सकते है।

    पढ़ें- फोन में बैलेंस ना होने पर भी अब होगी कॉल !