यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तमाम कोशिशों के बाद भी घर में नहीं रुकता पैसा तो करें इतना सा काम
कई लोंगो की किस्मत हर चीज़ में अच्छी होती है मगर उनके घर में फिर भी पैसे नहीं टिकते। आज अपनी खबर में हम ऐसे ही लोगो की परेशानी का हल बता रहे हैं। ...और पढ़ें

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख, समृद्धि और शांति बने रहे। अगर आपके घर में इन चीजों की कमी है और घर में पैसे नहीं टिकते है तो समझ जाएं कि आपके घर में खराब वास्तु हो सकता है। आइये जानते हैं आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
मां लक्ष्मी
अगर आपको पैसे बचाने हैं तो मां लक्ष्मी की हर सदस्य को रोजाना पूजा करनी चाहिये।
पानी से भरी सुराही

अपने घर मे एक पानी से भरी सुराही रखें। सुराही को कभी भी खुला ना छोड़े, उसे हमेशा भरा ही रखें।
दरवाजा

घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा खराब हो रहा है तो उसे तुरंत ही ठीक करवा लें।
झाडू

घर की सीढियों के नीचे कभी भी झाडू, पोछा या जूते चप्पल ना रखें। सीढियों के नीचे कबाड़ रखने से घर में गरीबी आती है।
पलंग

वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी के पलंग में ना कोई दरार हो और ना ही यह कहीं से टूटा हुआ हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
शीशा

वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखना एक दोष है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में सक्रिय हो जाती है और परिवार के सदस्यों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
पिरामिड

कहते हैं कि अगर घर के ऐसे स्थान पर चांदी, ब्रास या कॉपर का बना पिरामिड रखा जाए, जहां घर के सदस्य अपना अधिकतर समय बिताते हैं, तो हर सदस्य की इनकम बढ़ जाती है।
लक्ष्मी कुबेर की फोटो

घर के मेन दरवाजे पर मां लक्ष्मी, कुबेर या फिर स्वास्तिक की फोटो टांगे। इससे आपके घर से पैसा कभी नहीं जाएगा।
हनुमान जी की मूर्ति रखिये

अपने घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में हनुमान की एक पंचरूप मूर्ति रखें। इस मूर्ति की रोजाना पूजा करने से आपके जीवन में किसी भी प्रकार की वित्तीय बाधा नहीं आएगी।
पढ़ें- जानिए दशहरे वाले दिन रावण के पैतृक गांव में क्या होता है
रात को सोने से पहले करेंगे ये काम तो मोटापा हो जाएगा छू मंतर