Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब प्रत्यारोपण के लिए उगाए जाएंगे अंग

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 03:52 PM (IST)

    वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके जरिए सुअर के शरीर में मानव अंगों को विकसित किया जा सकेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    किसी बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में सही समय पर प्रत्यारोपण के लिए अंग ना मिलने से दुनिया भर में लाखों लोग हर साल अपनी जान गंवा बैठते हैं। मानव अंगो की कमी का ही नतीजा है कि अक्सर इनकी तस्करी के मामले सामने आते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अब इस समस्या का हल खोज निकाला है।

    वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके जरिए सुअर के शरीर में मानव अंगों को विकसित किया जा सकेगा। ‘किस्पर’ नाम की इस तकनीक से उगाए गए अंगो को भविष्य में सुअर के शरीर से निकाल कर जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। आपकों बतां दे कि हर साल भारत में 2 लाख लोगों को स्वस्थ किडनी की जरूरत होती है। इसके अलावा हर साल 1 लाख भारतीयों को लिवर की दरकार होती है। लेकिन नए अंगो की मांग सिर्फ 2-3 % ही पूरी हो पाती है।

    वैज्ञानिकों ने ऐसे खोजा इस समस्या का हल:

    1. सुअर के भ्रूण के डीएनए से निकाली गई पेन्क्रियास बनाने वाले जीन।

    2. इंसानी स्टेम सेल को डाला गया भ्रूण के अंदर

    3. मानव- सुअर भ्रूण को दिया गया मादा सुअर में प्रत्यारोपित

    4. सामान्य रूप से विकसित होता है सुअर का भ्रूण। पेन्क्रियासस की जगह लेता है इंसानी स्टेम सेल। इस प्रक्रिया के बाद विकसित होता है इंसानी पेन्क्रियास

    5. पैदा होने के बाद सुअर के बच्चे को होने दिया गया पूरी तरह से विकसित। फिर प्रत्यारोपित के लिए निकाला लिया गया मानव अंग।

    सेहत से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।