सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली से पहले ले लो टिकट, नहीं तो महंगा पड़ेगा हवा में उड़ना

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

कहने में तो दीपावली आने में अभी 42 दिन है, लेकिन हवाई किराया जिस गति से बढ़ रहा है उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अंशू दीक्षित, लखनऊ। कहने में तो दीपावली आने में अभी 42 दिन है, लेकिन हवाई किराया जिस गति से बढ़ रहा है उसके मुताबिक इस बार दीपावली में हवाई किराए को पंख लगने जा रहे हैं। मुंबई का जो किराया गत वर्ष पंद्रह से बीस हजार के इर्द गिर्द घूमता था इस बार तीस हजार तक जाने के आसार है। इसी तरह दिल्ली का किराया भी बीस हजार तक जा सकता है।

पढ़ें : क्यों हमेशा त्योहारों में ही बढ़ता है किराया

होशियार लोगों ने अभी से अपने टिकट कराने शुरू कर दिए हैं। कारण दीपावली में यात्रियों के अनुपात में विमान भी कम पड़ जाते हैं। एजेंट कहते हैं कि 5 नवंबर को मुंबई का किराया दस हजार व दिल्ली का किराया छह हजार के आसपास पहुंच गया है। आम दिनों में दिल्ली का किराया तीन और मुंबई का पांच से छह हजार के बीच रहता है। इसी तरह बेंगलूर का किराया साढ़े तेरह हजार रुपये और कोलकाता का किराया दस हजार पहुंच गया है।

पढ़ें : ईधन की ऊंची कीमतों ने एयरलाइंस का निकाला 'तेल'

एजेंट अमित कुमार कहते हैं कि दीपावली का दिन जैसे जैसे नजदीक आएंगे किराया उसी तरह बढ़ता जाएगा। उनके मुताबिक किराए में अभी तीस से चालीस फीसद इजाफा तय है।

पढ़ें : कीमत आसमान पर, लोग जमीन पर, विदेश टूर पैकेज हुए महंगे

सुबह व रात की फ्लाइट महंगी सुबह व रात की फ्लाइट का किराया दोपहर की फ्लाइट की तुलना में महंगा है। अमूमन सुबह लोग फ्लाइट से अपने गंतव्य पहुंचकर अपना काम करना चाहते हैं। इसी तरह पुरा दिन काम काज करने के बाद कई यात्री रात में जाना चाहते हैं। जिससे उनका दिन खराब न हो। इसलिए विमानों का किराया सुबह व रात का किराया दोपहर की तुलना में ज्यादा महंगा है।

ट्रेन में स्थान न मिलने पर कराएंगे टिकट

कई यात्री ऐसे हैं जो ऐन मौके पर दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी व लखनऊ मेल जैसी वीआइपी ट्रेनों में वीआइपी कोटे के लिए आवेदन करते हैं। जब बर्थ नहीं मिलती तो मजबूरी में उन्हें विमान सेवा लेनी पड़ती है।

पढ़ें : घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान किराया नौ फीसद बढ़ा

त्योहारी सीजन कमाऊ सीजनएयरलाइंस के अधिकारी कहते हैं कि सितंबर मध्य से लीन सीजन खत्म हो जाता है। अक्टूबर से पीक सीजन शुरू होता है। ऐसे में चंद माह होते हैं जब हवाई यात्रियों का ग्राफ विमानों में बढ़ता है। विमानों में सीट जैसे-जैसे बुक होती जाती है उसी अनुपात में किराया बढ़ता जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।