सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्विस बैंकों का फरमान, 31 दिसंबर तक निकाल लें पैसा

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Fri, 24 Oct 2014 12:16 PM (IST)

विदेशी बैंकों में जमा भारत का कालाधन फिर देश में लाने की कोशिशों को बड़ा झटका लग सकता है। स्विस बैंकों ने अपने भारतीय ग्राहकों को फोन कर कहा है कि वे 3 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विदेशी बैंकों में जमा भारत का कालाधन फिर देश में लाने की कोशिशों को बड़ा झटका लग सकता है। स्विस बैंकों ने अपने भारतीय ग्राहकों को फोन कर कहा है कि वे 31 दिसंबर तक अपना पैसा निकाल लें।

बैंकों के प्रतिनिधियों ने मुंबई के तीन और दिल्ली के एक ग्राहक को फोन पर यह बात कही है। यदि भारत के काले कुबेरों ने खातों से कालाधन निकाल लिया तो सरकार की कोशिशों पर पानी फिर जाएगा।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार विदेशी बैंक नियमों का उल्लंघन करने वाले भारतीय ग्राहकों से किनारा करने लगे हैं। ये बैंक भारत के कालेधन को लेकर किसी झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार चार भारतीयों को उनकी स्विस बैंकों ने कहा है कि वे 31 दिसंबर तक अपनी रकम निकाल लें। इनमें से एक व्यक्ति दिल्ली का है और तीन मुंबई के हैं।

कालेधन के मुद्दे पर मोदी सरकार और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संप्रग के एक मंत्री का नाम होने के संकेत दिए हैं। इससे जर्मनी और स्विट्जरलैंड के बैंकों में संप्रग सरकार के कुछ मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्यों का काला धन जमा होने की आशंका बढ़ गई है।

सूची अगले हफ्ते संभव

सरकार अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में विदेशों में कालाधन रखने वालों के नाम बताने जा रही है। सरकार ने जो सूची तैयार की है, उसमें 800 नाम हैं। सूत्रों के अनुसार पहले चरण में सरकार 136 लोगों की सूची सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।

पढ़े: जेटली की टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस

कालाधन रखने वालों के नाम खुले तो शर्मसार होगी कांग्रेस