सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एतिहाद पर एक करोड़ का जुर्माना

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) ने जेट एयरवेज की हिस्सेदारी खरीदने के मामले में अबूधाबी स्थित एतिहाद एयरवेज पर एक करोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) ने जेट एयरवेज की हिस्सेदारी खरीदने के मामले में अबूधाबी स्थित एतिहाद एयरवेज पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के तीन उड़ान स्लॉट के सौदे की पूरी जानकारी नहीं देनेपर यह कार्रवाई की गई है। आयोग ने एतिहाद को जुर्माना 60 दिन के भीतर चुकाने को कहा है।

नियामक की इस कार्रंवाई से पहले बृहस्पतिवार को ही प्रतिस्पर्धा अपीलीय ट्रिब्यूनल (कॉम्पैट) ने एयर इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक जितेंद्र भार्गव की याचिका पर सीसीआइ को नोटिस जारी किया है। जेट-एतिहाद सौदे को सीसीआइ की मंजूरी को भार्गव ने चुनौती देते हुए कहा है कि नियामक घरेलू विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा पर पड़ने वाले असर का आकलन करने में विफल रहा है। कॉम्पैट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ जनवरी तय की है।

पढ़ें: जेट सौदे पर सीसीआइ के आदेश को चुनौती

एतिहाद ने अप्रैल में जेट की 24 फीसद हिस्सेदारी 2,060 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया था। सीसीआइ सहित विभिन्न नियामकों ने हाल ही में इस सौदे को मंजूरी दी है। सीसीआइ के इस जुर्माने से सौदे को दी गई मंजूरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नियामक ने यह जुर्माना जेट और एतिहाद के बीच 26 फरवरी को हुए उड़ान स्लॉटों के सौदे की सूचना छुपाने के मामले में लगाया है। इस सौदे के तहत जेट ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के अपने तीन उड़ान स्लॉटों की बिक्री एतिहाद को की थी। सौदे में यह भी शामिल था कि ये स्लॉट जेट को वापस लीज पर दिए जाएंगे। नियामक ने कहा कि उसे सौंपे गए दस्तावेजों में उड़ान स्लॉट सौदे की जानकारी नहीं दी गई। एतिहाद ने दलील दी है कि उसका नजरिया यह था कि उड़ान स्लॉटों की बिक्री एक अलग सौदा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।