सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन संकट से क्रूड में उछाल, नायमैक्स पर 50 के पार

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Updated: Thu, 26 Mar 2015 10:12 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। यमन में राजनीतिक और सैन्य संकट गहराने की खबरों से क्रूड की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। नायमैक्स पर ब्रेंट क्रूड बुधवार के सत्र में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए

News Article Hero Image

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। यमन में राजनीतिक और सैन्य संकट गहराने की खबरों से क्रूड की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। नायमैक्स पर ब्रेंट क्रूड बुधवार के सत्र में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे।


एनर्जी एक्सपर्ट मानते है कि यमन संकट से खाड़ी देशों के क्रूड उत्पादन पर असर होगा। क्योंकि यमन संकट से अन्य देशों में भी दिक्कतें बढ़ सकती है। साथ ही यमन के आस-पास क्रूड ऑयल शिपमेंट की सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है।


फिलहाल नायमैक्स क्रूड का भाव 1.70 फीसदी उछलकर 50 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड भी 2 फीसदी चढ़कर 57.62 डॉलर प्रति बैरल पर है।

शेयर बाजार में गिरावट का रूख, सेंसेक्स 28000 से नीचे