सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब विदेश हवाई यात्रा भी हुई सस्ती

By Edited By:
Updated: Sat, 25 Jan 2014 10:10 AM (IST)

घरेलू विमानन कंपनियों में किराया घटाने की होड़ को देखते हुए विदेशी एयरलाइंस ने भी ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में दुबई की एयरलाइंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। घरेलू विमानन कंपनियों में किराया घटाने की होड़ को देखते हुए विदेशी एयरलाइंस ने भी ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में दुबई की एयरलाइंस कंपनी अमीरात और एयर एशिया ने भारतीय यात्रियों के लिए दरों में कटौती की है।

खाड़ी क्षेत्र की विमानन कंपनी अमीरात ने भारतीय यात्रियों के लिए विशेष किराया की घोषणा की है। इसके तहत भारत से यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 41,867 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए 1.14 लाख रुपये होगा।

एयर एशिया इंडिया के किराये होंगे सबसे कम

मलेशिया की एयर एशिया ने भी इसी प्रकार की घोषणा की है। अमीरात ने कहा कि यह पेशकश आज से शुरू हुई है और 10 अप्रैल तक वैध रहेगी। एयर एशिया ने कोच्चि, कोलकाता और तिरूचिरापल्ली से कुआलालंपुर के लिए किराया 4,000 रुपये तय किया है। इसी प्रकार, चेन्नई और बेंगलुरु से कुआलालम्पुर का किराया 6,499 रुपये होगा। इससे पहले, घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने किराए में 50 फीसद की कटौती की घोषणा की। बाद में एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर और जेट एयरवेज ने भी इसी तरह की घोषणा की।

सिर्फ 30 दिन पहले बुकिंग और आधे दाम पर हवाई यात्रा