सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईपीएफओ की ऑनलाइन अकाउंट ट्रांसफर सेवा शुरू

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ऑनलाइन अकाउंट ट्रांसफर सेवा के फायदे अब कर्मचारियों को मिलने लगे हैं। इससे नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ऑनलाइन अकाउंट ट्रांसफर सेवा के फायदे अब कर्मचारियों को मिलने लगे हैं। इससे नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने में आने वाली मुश्किलों से कर्मचारियों को निजात मिली है।

पढ़ें: ईपीएफ पर 8.5 फीसद ब्याज!

खुशखबरी, अब पूरे वेतन पर कटेगा पीएफ!

ईपीएफओ ने दो अक्टूबर को ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम पोर्टल लांच किया था। संगठन के सेंट्रल प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर केके जालान ने कहा कि खातों को ट्रांसफर करवाने में आने वाली दिक्कतें संगठन की बदनामी का कारण बनी हुई थीं। ओटीपीसी की लांचिंग से इस समस्या से निजात मिलेगी। जालान के मुताबिक 31 अक्टूबर के बाद से खाते ट्रांसफर कराने के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान पूरी तरह से बंद किया गया है। इस सुविधा से संगठन पर काम को बोझ भी कम हुआ है। हर साल करीब 13 लाख खातों को ट्रांसफर कराने के आवेदन हासिल होते हैं। अब संगठन इन आवेदनों का निपटारा अधिकतम तीन दिन की अवधि में करेगा।