यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मूड के मुफीद म्यूजिक सुनाएगा गूगल
मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गजा को खरीद लिया है। सॉन्गजा एक ऐसी ...और पढ़ें

सैन फ्रांसिस्को। मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गजा को खरीद लिया है। सॉन्गजा एक ऐसी सर्विस हो जो नॉर्थ अमेरिका के इंटरनेट यूजर्स को मुफ्त म्यूजिक स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराती है। इसका कहना है कि यह सुनने वाले के मूड के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार कर सकती है। गूगल ने अभी ये नहीं बताया है कि ये सौदा कितने में हुआ है। मोबाइल की दिग्गज कंपनी ऐपल और ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम सर्विस स्पॉटिफाई के साथ कड़े मुकाबले को देखते हुए अपनी गूगल प्ले स्ट्रीमिंग सर्विस को बेहतर बनाने का यह गूगल का प्रयास है।
नहीं मिल सकता गूगल से बेहतर साथ
इससे पहले ऐपल ने मई में रैपर डॉक्टर ड्रे की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस बीट्स म्यूजिक को 3 अरब डॉलर में खरीदा था। सॉन्गजा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यूजर्स को बेहतर साउंडट्रैक मिले इसके लिए हमें गूगल से बेहतर कंपनी का साथ नहीं मिल सकता। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल अपने गूगल प्ले में सॉन्गजा की तकनीक को शामिल करेगा। स्ट्रीमिंग म्यूजिक सुनने का एक लोकप्रिय तरीका है। इंटरनेट यूजर्स इसे बेहद पसंद करने लगे हैं। सॉन्गजा के जरिए म्यूजिक को डाउनलोड किए बिना, इंटरनेट पर सुना जा सकता है।
