सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

500 और 1000 रुपए के नोट-बैन को मिला इंडस्ट्री का साथ, फैसले को सराहा

By Praveen DwivediEdited By:
Updated: Wed, 09 Nov 2016 08:59 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने की घोषणा को उद्योग जगत का भी साथ मिला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने की घोषणा को उद्योग जगत का भी साथ मिला है। उद्योग जगत ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का एकदम सही कदम उठाया है। जानिए उद्योग जगत से जुड़ी किस हस्ती ने क्या प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें- #NoteBan: सरकार का अहम फैसला, सामने होंगी 5 बड़ी चुनौतियां

  • आईसीआईसीआई बैंक की एम डी और सीईओ चंदा कोचर ने बताया कि 500 और 2000 रुपए के नए नोट में मूल रूप से सिक्योरिटी फीचर्स को बढ़ाया गया है।
  • वेदांता रिसोर्सिस के चेयरमैन और संस्थापक अनिल अग्रवाल का कहना है कि अब निवेशक भारत में बेहतर तरीके से निवेश कर सकेंगे। इस कदम से रुपया और मजबूत होगा।
  • फ्यूचर रिटेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर बियानी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने स्टोर्स 11.50 तक खोले रखेंगे ताकि लोग अपने रोजमर्रा का सामान खरीद सकें।
  • महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि यह अर्जेंट मैसेज उनके लिए हैं जिन्होंने आज रात बैंक लूटा है- आप खुद ही लुट गए हैं। कामयाबी में एक आश्चर्यजनक चीज होती है। यह अविश्वसनीय था कि इस मास्टर स्ट्रोक को गोपनीय रखा गया। सरकार के इस शिप में किसी भी तरह के कोई लीक नहीं थे।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पवन गोयनका ने सरकार के इस कदम को ब्रिलिएंट स्ट्रोक बताया।
  • हाउसिंग डेवलपमेंट फानेंस कॉरपोरेशन के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि सिस्टम से काला धन बाहर निकालने का यह अकेला रास्ता है। सरकार का यह कदम मध्यम अवधि में लाभकारी साबित होगा।
  • हाउसिंग डेवलपमेंट फानेंस कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन और सीईओ ने इसे धारणात्मक कदम बताया। इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की डिसक्लोजर स्कीम के जरिए देश से बड़ी संख्या में काला धन हटाया जा सकता है।