सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार पूरा हो होगा नोकिया-माइक्रोसॉफ्ट का सौदा

By Edited By:
Published: Sat, 26 Apr 2014 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2014 10:10 AM (IST)

आखिरकार, नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट का सौदा पूरा हो गया। नोकिया ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में दो और कोरिया में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार, नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट का सौदा पूरा हो गया। नोकिया ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में दो और कोरिया में एक फैक्ट्री को छोड़ने के लिए तैयार हो गई है।

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया के मोबाइल हैंडसेट कारोबार को खरीदने का सौदा शुक्रवार को पूरा कर लिया। इस 7.2 अरब डॉलर के सौदे में नोकिया का चेन्नई कारखाना शामिल नहीं है। टैक्स विवाद की वजह से इस कारखाने को सौदे से अलग रखा गया है। नोकिया अपने चेन्नई कारखाने का परिचालन माइक्रोसॉफ्ट के साथ सेवा अनुबंध के तहत करेगी। इस कारखाने से उत्पादन 2006 में शुरू हुआ था और यहां लगभग 8000 कर्मचारी हैं। यह नोकिया के सबसे बड़े कारखानों में से एक है। नोकिया कुल मिलाकर 25,000 कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट में स्थानांतरित कर रही है।

नोकिया अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के लिए समर्थन कार्यक्रम चलाएगी, जिसमें उन्हें दूसरी जगह अवसर तलाशने में मदद शामिल है। विश्लेषकों का मानना है कि नोकिया के हैंडसेट कारोबार के अधिग्रहण से माइक्रोसॉफ्ट हैंडसेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी बन जाएगी। अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार नोकिया ने पिछले साल 25 करोड़ से अधिक हैंडसेट बेचे और यह सैमसंग की बिक्री (44.67 करोड़) के बाद दूसरे नंबर पर है।

पढ़ें : राजीव सूरी के हाथ में होगी नोकिया की चाबी

पढ़ें : अब माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल के नाम से जाना जाएगा नोकिया फोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।