सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप जानते हैं, लग्जरी कार पोर्शे का लोगो कैसे बना?

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 12:54 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (GMT+05:30)

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी स्पोर्ट कारों को पेश करने वाली जर्मनी की बड़ी कार निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनिया भर में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी स्पोर्ट कारों को पेश करने वाली जर्मनी की बड़ी कार निर्माता कंपनी पोर्शे की कारों को आप कई बार देख चुके हैं। पोर्शे की शानदार कार 911 ने 50 साल पूरे कर लिये हैं। लेकिन क्या आप कंपनी और उसके संस्थापक से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में जानते हैं? ये सही है कि कोई भी इंसान बड़े पैसे से नहीं बल्कि बड़े आइडिया से बड़ा बनता है। एक कंपनी को उसके लोगो से पहनाचा जाता है। हम आपको बताते हैं कि दुनिया की बड़ी लग्जरी कार कंपनी का लोगो का जन्म कैसे हुआ।

आपको बता दें कि सन 1952 में पोर्शे कार के लोगों को एक नैपकिन पर बनाया गया था। उस दौरान न्यूयॉर्क के एक रेस्त्रा में डॉ. फेरी पोर्शे अपने मित्र मैक्स हॉफमैन के साथ खाना खा रहें थें। उन्होंने वहीं पर टेबल पर ही पड़े एक नैपकिन पर पोर्शे का लोगों डिजाइन किया था।

आप देखेंगे नैनो से भी छोटी कार, कीमत 18-40 लाख!

पोर्शे के संस्थापक प्रोफेसर फेर्डिनेंड पोर्शे थें। फेर्डिनेंड एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर थें, और उन्होंने दुनिया की पहली हाइब्रिड कार का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होनें 1923 में बेंज ट्रफेवेगन कार को डिजाइन किया था, जो कि मिड इंजन और रियर व्हील ड्राइवर लेआउट पर बनाई गई दुनिया की पहली रेस कार थी।

ये हैं 2014 में आने वाली सस्ती कारें! जानें क्या होगी इनकी कीमत

लोन्हर पोर्शे इलेक्ट्रोमोबिल दुनिया की पहली कार थी, जिसमें चारों पहियों में ब्रेक का इस्तेमाल किया गया था। इस कार को सन 1898 में बनाया गया था।

पोर्शे का पहला शोरूम सन 1950 में अमेरिका के मशहूर ऑटोमोबाइल डीलर मैक्स हॉफमैन ने पोर्शे का शोरूम न्यूयॉर्क के पार्क एवेन्यू इलाके में शुरू किया था। पहली बार पोर्शे की कारों को शोरूम में प्रदर्शित किया गया था।

स्नैपी पोर्शे रोडस्टर पोर्शे की पहली कार थी, जो कि रेस के मैदान पर उतारी गई की। इस कार को सबसे पहली बार सन 1954 में न्यूयॉर्क ऑटो शो के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया था।

पोर्शे की बेहतरीन स्पोर्ट कार 911

पोर्शे की बेहतरीन स्पोर्ट कार 911 कंपनी की तरफ से बनाई गई दुनिया की सबसे मशहूर कार है। सन 1964 से लेकर आज तक पोर्शे 911 का उत्पादन सिर्फ एक जगह पर किया जा रहा है। पोर्शे की फैक्ट्री में, जो कि जर्मनी के स्टटगार्ट में स्थित है।

पोर्शे 911 में 5,000 वेल्ड

पोर्शे की मशहूर कार 911 में लगभग 5,000 वेल्ड होते हैं। यानी की कार के पार्ट्स को लगभग 5,000 बार एक दूसरे से वेल्डिंग से जोड़ा गया होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।