सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेड ने फुलाया, आरबीआइ ने फोड़ा, सेंसेक्स 383 अंक टूटा

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

मुंबई। एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रोत्साहन पैकेज जारी रखने के फैसले ने बाजार के गुब्बारे में हवा भर दी थी। इसके चलते गुरुवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रोत्साहन पैकेज जारी रखने के फैसले ने बाजार के गुब्बारे में हवा भर दी थी। इसके चलते गुरुवार को बंबई शेयर बाजार यानी बीएसई के सेंसेक्स में 684 अंक की जोरदार तेजी आई थी। आरबीआइ की उम्मीद के विपरीत घोषणा ने वित्तीय बाजार की हवा निकाल दी।

घोषणा होते ही निवेशकों ने जबरदस्त निराशा जाहिर करते हुए ताबड़तोड़ बिकवाली शुरू कर दी। इससे कुछ ही देर में सेंसेक्स 700 अंकों तक लुढ़क गया। बाद में यह सूचकांक कुछ संभला। इसके बावजूद यह गुरुवार के मुकाबले 382.93 अंक की गिरावट के साथ 20263.71 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 103.45 अंक लुढ़ककर 6012.10 पर आ गया। आरबीआइ के फैसले से रुपया भी दबाव में आकर एक समय 68 पैसे तक लुढ़क गया। मगर बाजार बंद होने के समय इसमें कुछ सुधार हुआ। इस दिन यह डॉलर के मुकाबले यह 46 पैसे की गिरावट के साथ 62.24 पर बंद हुआ।