विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सियासी दबाव में न हो सुनंदा मामले की जांच: थरूर

By Murari sharanEdited By:
Published: Fri, 09 Jan 2015 06:49 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Jan 2015 10:02 PM (GMT+05:30)

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने बिना किसी सियासी दबाव के जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली जागरण न्यूज नेटवर्क। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने बिना किसी सियासी दबाव के जांच की मांग की है। केरल के गुरुवायूर में दो हफ्ते तक आयुर्वेदिक इलाज कराने के बाद शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद ने कहा -'मुझे नहीं लगता कि सुनंदा की मौत के पीछे कोई साजिश है। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग दे रहा हूं। अब तक जांच के चलते ही मैंने अपना मुंह बंद रखा था।'

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस जब भी पूछताछ के लिए बुलाएगी, वे उपस्थित हो जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को पत्र भी लिखा है। इस बीच, विशेष जांच दल ने थरूर के दोस्तों व रिश्तेदारों समेत 12 लोगों की लिस्ट तैयार की है। जल्द ही इनसे पूछताछ की जाएगी।

तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि जिस तरह से इस मामले की जांच हो रही है, उससे वह चिंतित हैं। सुनंदा की मौत का सच सामने आना ही चाहिए। वह पिछले एक साल से मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्हें शांति के साथ पत्‌नी की मौत का शोक भी नहीं मनाने दिया गया।

उनके परिवार के सभी सदस्यों को अभी भी यकीन नहीं है कि सुनंदा की हत्या की गई है। प्रेसवार्ता के दौरान 58 वर्षीय थरूर ने मीडिया से अपने निजता की सम्मान करने की अपील की। पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि वह यहां किसी बहस में भाग लेने नहीं आए हैं।

पढ़ें: सुनंदा पुष्कर की हत्या का 'पाकिस्तान' कनेक्शन !

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।