विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर की दोस्ती, लूटी अस्मत

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Oct 2013 05:04 AM (IST)

एक युवक ने फेसबुक पर पहले युवा लड़की को दोस्त बनाया और फिर बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।

News Article Hero Image

रूपनगर, जागरण संवाददाता। एक युवक ने फेसबुक पर पहले युवा लड़की को दोस्त बनाया और फिर बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें: मामला दर्ज कराया तो फिर किया गैंगरेप

सिटी पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी इंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर के रहने वाले धर्मेद्र सिंह पुत्र अवतार सिंह पंजोली ने पहले रूपनगर की मलहोत्रा कालोनी की 17 वर्षीय लड़की को फेसबुक पर दोस्त बनाया। इसके बाद एक दिन आरोपी युवक ने लड़की को मिलने के लिए रूपनगर के ही बोट क्लब के पास बुलाया। यहां से आरोपी युवक लड़की को लेकर एक कमरे में चला गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की के साथ सभी संबंध खत्म कर लिए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर