विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के दौरे से पहले सीमा पर दस घंटे भारी गोलीबारी

By Edited By:
Published: Mon, 11 Aug 2014 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Aug 2014 09:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की धज्जियां उड़ाते हुए आरएसपुरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की धज्जियां उड़ाते हुए आरएसपुरा के अरनिया सब सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार दस घंटे गोलाबारी की। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक जारी रही गोलीबारी में पाकिस्तान ने भारत की सात चौकियों के अलावा रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। सीमा पार से गोलीबारी के साथ दागे गए मोर्टार शेल से सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई घरों व एक मैरिज हाल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने यह हरकत तब की है जब सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग लद्दाख में मौजूद हैं और पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सियाचिन आ रहे हैं।

आठ अगस्त को चिनाब में बहे सीमा सुरक्षा बल के जवान को लौटाने के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा करने वाले पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद ही अपना असली चेहरा दिखा दिया। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने सबसे पहले भारत की टेंट गार्ड व पीतल पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी। रात करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तान ने पांच अन्य चौकियों पर भी तेज गोलीबारी शुरू कर दी। रात करीब सवा एक बजे पाकिस्तान ने मोर्टार शेल दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तान सीमांत क्षेत्रों में सुबह छह बजे तक गोलीबारी करता रहा। पाकिस्तान ने भारत की पीतल, पिंडी चाढ़कां, काकू दे कोठे, चिनाज, निकोवाल, बुधवार, टेंट गार्ड पोस्टों पर एलएमजी फायर करने के साथ मोर्टार शेल भी दागे। इस दौरान बीएसएफ की पीतल पोस्ट के करीब शेल गिरने से दो जवान घायल हो गए, जबकि सुहागपुर गांवों के खेतों में फटे दो मोर्टार शेल के छर्रे सामने स्थित घरों में लगने से दो लोग घायल हो गए।

घायल जवान की पहचान सीमा सुरक्षा बल की 192 बटालियन के विष्णुनंदन यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी झारखंड व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पुत्र जंग बहादुर निवासी बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सभी घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अरनिया सब सेक्टर में पाक गोलीबारी के दौरान सुहागपुर गांव में सलारिया मैरिज हाल पर दो शेल गिरे। इससे मैरिज हाल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में कई घरों की छतों पर शेल गिरने से नुकसान हुआ।

इस बीच, सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अरनिया क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं।

मोदी के दौरे से पहले शोपियां में आतंकी हमला

घुसपैठ करवाने के लिए बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।