विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे: दुल्हनों ने बदले दूल्हे, दूल्हों ने भी रचाया दूसरा विवाह

By Edited By:
Published: Wed, 05 Feb 2014 12:22 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2014 12:29 PM (IST)

पुरानी कहावत है 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए।' लेकिन समय के साथ-साथ कहावतें भी बदलने लगी हैं। अब 'दूल्हा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

[दिनेश वशिष्ठ], फीरोजाबाद । पुरानी कहावत है 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए।' लेकिन समय के साथ-साथ कहावतें भी बदलने लगी हैं। अब 'दूल्हा वही जो सजनी को लुभाए।' इसका प्रमाण बीती रात फीरोजाबाद में देखने को मिला। अपनी दुल्हनियां को ले जाने आगरा से आए दो दूल्हों और बरातियों की हरकतें दुल्हन बहनों को नागवार गुजरीं। पिता, चाचा और भाई की पिटाई से गुस्साई दुल्हनों ने दूल्हों के साथ विवाह से इन्कार कर दिया। बाद में परिजनों ने वर खोज दूसरे दिन बेटियों की शादी कर दी। वर पक्ष ने अपमानित महसूस होकर दोनों दूल्हों के लिए आनन-फानन वधुएं ढूंढीं और बहू लेकर ही घर लौटे।

उत्तर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी निवासी हंसराज की दो पुत्रियों कल्पना (20) और सरस्वती (18) की बरात तीन फरवरी को आगरा के गांव सेमरा थाना खंदौली से आनी थी। दोनों दूल्हे जीवन और मंगल चचेरे भाई हैं। दूल्हे बरात लेकर सोमवार शाम लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर खातिरदारी की। इसके बाद एक तरफ जयमाला की तैयारी हो रही थी, तो दूसरी तरफ बराती दावत खा रहे थे। इसी दौरान कुछ हुड़दंगी बरातियों ने युवतियों और महिलाओं के ऊपर रसगुल्ले फेंक अश्लील हरकत शुरू कर दी। वधू पक्ष के लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दीं। इसी बीच कुछ बरातियों ने दुल्हनों के विकलांग भाई, चाचा और पिता की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, वर पक्ष के बुजुर्गो ने वधू पक्ष से माफी मांगते हुए रस्में शुरू कराने को कहा, लेकिन दूल्हों ने जयमाला डालने से इनकार कर दिया। दूल्हों के तेवर देख दोनों बहनें बिफर गईं और उन्होंने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

शादी की दावत में भोजन से 500 बीमार

इसके बाद दूल्हों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। मामला बिगड़ते देख बुजुर्गो ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवतियां शादी करने को राजी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवतियों से उनकी राय मांगी, तो दोनों बहनों ने दो टूक शब्दों में इनकार कर दिया।

एसएसआइ मुन्नालाल ने बताया कि दुल्हनों से बात करने के बाद पुलिस लौट आई। मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं की गयी है।

गरीब लड़कियों की शादी के लिए केरल सरकार शुरू करेगी लॉटरी

24 घंटे में विवाह

बारात वापस होने के बाद युवती के पिता और रिश्तेदारों ने हल्दी लगी दुल्हनों के लिए आनन-फानन में वरों की तलाश शुरू की। इसमें दुल्हन की बड़ी बहन कमली के देवर एटा के भगीपुर निवासी अरविंद के साथ कल्पना का रिश्ता तय हुआ। वहीं दुल्हन की बुआ के देवर मैनपुरी निवासी सिंभू के साथ सरस्वती की शादी तय कर दी।

ओह भूल गया, आज तो मेरी शादी है

मंगलवार दोपहर बाद दोनों दूल्हे दुल्हनों के घर पहुंचे और यहीं पर तेल, मंडप और अन्य रस्में हुईं। देर शाम तक दोनों युवतियों को परिजनों ने उन्हें हंसी-खुशी विदा कर राहत की सांस ली।

दोनों को मिलीं दुल्हनियां

खंदौली के गांव सेमरा में दो भाइयों की बरात फीरोजाबाद से बैरंग लौटने के बाद अपमानित महसूस कर रहे वर पक्ष ने रिश्तेदारों से संपर्क किया। उनसे दोनों शादी की व्यवस्था करने को कहा। इस पर फीरोजाबाद में ही रिश्तेदारों ने दुल्हन की तलाश की। कुछ लोग दूल्हों को दोबारा लेकर मंगलवार सुबह फीरोजाबाद पहुंचे। उसके बाद शादी की रस्म पूरी कर दोनों शाम को दुल्हन के साथ घर लौटे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।