विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगल ग्रह पर जाने के लिए 62 भारतीयों का चयन

By Edited By:
Updated: Fri, 03 Jan 2014 01:45 AM (IST)

लंदन। मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 1058 लोगों का चयन किया गया है जिनमें 62 भारतीय हैं। अभियान के तहत इन लोगों में से चार प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 1058 लोगों का चयन किया गया है जिनमें 62 भारतीय हैं। अभियान के तहत इन लोगों में से चार पुरुषों और एक महिला का चयन कर 2024 में लाल ग्रह पर भेजा जाना है।

नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 200,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 लोगों का चयन किया है। ये लोग मंगल की सरजमीं पर मानव जीवन की बुनियाद रखना चाहते हैं। मार्स वन के पास 140 से अधिक देशों के लोगों के आवेदन आए थे। इनमें 20 हजार भारतीयों ने आवेदन किए थे।

स्पेसडॉटकॉम के मुताबिक, प्रथम सूची में 297 लोग अमेरिका से हैं। कनाडा 75 उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि भारत 62 उम्मीदवारों के साथ तीसरे और रूस 52 उम्मीदवारों के साथ चौथे स्थान पर है। मार्स वन के सह-संस्थापक बैस लैंसडोर्प ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की रुचि से हम बहुत प्रभावित हैं। दो लाख लोगों में उम्मीदवारों का चयन करना एक चुनौती थी।

मार्स वन के मुख्य मेडिकल अधिकारी नारबर्ट क्राफ्ट ने बताया, वर्ष 2014 और 2015 में कई और चरणों में लोगों को इसके लिए चयनित करना है। मार्स वन की योजना मंगल पर एक स्थायी मानव बस्ती बसाने की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर