विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष तिवारी के पीछे दौड़े आप कार्यकर्ता

By Edited By:
Updated: Tue, 21 Jan 2014 11:03 AM (IST)

अरविंद केजरीवाल के धरने में फंसे केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। छोटी-छोटी टुकड़ियों में मौजूद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के एक जत्थे ने पैदल मंत्रालय जा रहे केंद्रीय मंत्री को दौड़ाने की कोशिश की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। अरविंद केजरीवाल के धरने में फंसे केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। छोटी-छोटी टुकड़ियों में मौजूद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के एक जत्थे ने पैदल मंत्रालय जा रहे केंद्रीय मंत्री को दौड़ाने की कोशिश की।

पढ़ें: असलियत नहीं बदल सकती दंगों पर मोदी की टिप्पणी

रेल भवन के गोल चक्कर पर धरने की वजह से मनीष तिवारी को कार वहीं रोकनी पड़ी। उन्हें किसी सरकारी काम से श्रमशक्ति भवन आना था। वह कार छोड़कर पैदल चले तो रास्ते में मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने तिवारी को पीछे से कवर किया और लगभग भागते हुए उन्हें घेरे में लेकर श्रमशक्ति भवन लाया गया, लेकिन पीछे से आप के कार्यकर्ता दौड़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कार्यकर्ता भवन परिसर में भी जा घुसे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक वहां नारा लगाया, फिर धरना स्थल की ओर विदा हो गए।

बचकाना हरकतें कर रहे केजरी : सिन्हा

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब बचकाना हरकतें कर रहे हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता।

जयपुर साहित्य महोत्सव में आए सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत कम समय में कोई राजनीतिक पार्टी अस्तित्व में आए और उसे राज्य की सत्ता भी मिले यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ही हो सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर