विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक हैः अरविंद केजरीवाल

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2015 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:24 PM (IST)

आम आदमी पार्टी में शीर्ष नेतृत्‍व को लेकर मची कलह के बाद सोमवार को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी में सब ठीक ठाक है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में शीर्ष नेतृत्व को लेकर मची कलह के बाद सोमवार को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी में सब ठीक ठाक है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब कोई दिक्कत नहीं है। सबकुछ ठीक ठाक हो गया है। बता दें कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रशांत भूषण को पार्टी की राष्ट्रीय अनुशान कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

भूषण की जगह यह जिम्मेदारी तीन सदस्यों के पैनल को दी गई है। बताया जा रहा है कि पैनल के तीनों सदस्य केजरीवाल के खास हैं। पार्टी के अांतरिक लोकपाल की जिम्मेदारी निभा रहे रामदास को भी उनके पद से हटा दिया गया है। पार्टी के आंतरिक लोकपाल को संभालने के लिए भी तीन सदस्यों का पैनल तैयार किया गया है। इस पैनल में दो रिटार्यड आईपीएस अफसर व एक शिक्षाविद हैं।

प्रवक्ता पद से हटाए जाएंगे योगेंद्र यादव!

आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के बहुतायत लोग इन दोनों के खिलाफ खड़े हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी के इन दो प्रमुख नेताओं को दरकिनार कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही पार्टी के प्रवक्ता पद से भी योगेंद्र यादव को हटा दिया जाएगा और इसकी घोषणा आने वाले दिनों में कभी भी की जा सकती है।

सिंगापुर की तर्ज पर दिल्लीवासियों को मिलेगा पानी

दिल्ली का पानी संकट दूर करने के लिए केजरीवाल का प्रयास जोरों पर है। उन्होंने सिंगापुर की तर्ज पर दिल्लीवासियों को पानी मुहैया कराने का प्लान बना लिया है। बता दें कि सिंगापुर में पानी का कोई प्राकृतिक श्रोत नहीं है। वहां के लोग रिसाइकिल पानी पर निर्भर रहते हैं।

राष्ट्रपति भवन नें एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सिंगापुर में पानी सप्लाई की इस पद्धति को स्टडी करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख खुद सिंगापुर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर पानी की आपूर्ति के लिए सिंगापुर की तर्ज पर पाइलट प्रोजेक्ट कुछ जगहों पर शुरू कर दिया जाएगा। सफलता मिलने पर इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा।

पढ़ेंः पीएम मोदी ने केजरीवाल से पूछा, खांसी कैसी है?

पढ़ेंः फिर बढ़ सकता है केजरीवाल का शुगर लेवल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।