विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के खिलाफ बगावत पर बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी

By Edited By:
Updated: Fri, 17 Jan 2014 07:03 PM (IST)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती सुर अपनाने के बाद पार्टी ने उन्हें शुक्रवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावती सुर अपनाने के बाद पार्टी ने उन्हें शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि बिन्नी ने गुरुवार को पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए दस दिन में जनता से किए वादे पूरे नहीं होने पर अनशन करने की धमकी दी थी।

बिन्नी ने एक प्रेस वार्ता में पार्टी और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने दिल्ली में अगले दस दिन के अंदर वादे पूरे नहीं किए तो वे 27 जनवरी से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

पढ़ें: क्या सचमुच कांग्रेस के दबाव में हैं केजरीवाल?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर