विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए 'आप' के घोषणापत्र के खास बिंदु

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sat, 31 Jan 2015 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 02:01 PM (IST)

आम आदमी पार्टी [आप] ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

आप के घोषणापत्र के महत्वपूर्ण बिंदु :

दिल्ली को केंद्र से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

दिल्ली में जनलोकपाल बिल पास करवाएंगे।

दिल्ली को व्यापार, शिक्षा और पर्यटन का केंद्र बनाएंगे।

दिल्ली में स्वराज का कानून पास करेंगे।

होमगार्ड की सेवाओं को पक्का करेंगे।

महिला सुरक्षा में होमगार्ड की सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे।

पूरी दिल्ली को फ्री वाई-फाई सेवा देंगे।

दिल्ली में फ्रास्ट ट्रेक कोर्ट बनाएंगे।

3 से 6 महीने में अपराधियों को सजा दिलवाएंगे।

ऑडिट पूरा होने तक बिजली के दाम आधे करेंगे।

दिल्ली की बिजली कंपनियों को रेगुलेट करेंगे।

20 हजार लीटर पानी मुफ्त देंगे।

सरकारी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल तक ही रहेगी।

सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में पांच दिन कार्य होगा।

निजी स्कूलों की डोनेशन की व्यवस्था पारदर्शी होगी।

12तक सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा।

कॉलेजों में सीटों की संख्या 2.5 लाख तक बढ़ाएंगे।

दिल्ली में 20 नए कॉलेज खोले जाएंगे।

12 कक्षा के बाद छात्रों को बैंक से लोन मिलेगा।

छात्रों को लोन के लिए सरकार गारंटी देगी।

नौकरी लगने के बाद छात्र कर्ज वापस कर सकता है।

यमुना तट में बारिश का पानी जमा करेंगे।

5 साल में हर घर को पानी।

हर घर को कम से 2 घंटे पानी मिलेगा।

आरडब्ल्यूए सौर ऊर्जा बिजली कंपनियों को बेच सकेंगे।

दिल्ली के किसानों को सब्सिडी दी जाएगी।

किसानों को सस्ते बीज उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं होगा।

बाजार भाव से ली जाएंगी लोगों से जमीनें।

व्यापारियों को आप की सरकार सम्मान देगी।

दिल्ली में 5 साल में सबसे कम वैट होगा।

दिल्ली में रेड और उगाही की व्यवस्था ख

त्म करेंगे।

वकीलों के लिए हेल्थ और हाउसिंग स्कीम लाएंगे।

एमएलए फंड की तरह जनता फंड बनाएंगे।

ऑटोवालों के लिए नए स्टैंड बनाएंगे।

1.5-2 लाख कर्मियों को स्थायी किया जाएगा।

दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

खेलों के विकास के लिए नए स्टेडियम बनाए जाएंगे।

सिख दंगा पीडि़तों को न्याय मिलेगा।

दिल्ली चुनाव से संबंधित हर खबर के लिए करें क्लिक

घोषणापत्र जारी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि घोषणापत्र हमारे लिए गीता, कुरान, बाइबल की तरह पवित्र है। भाजपा पर हमलावर होते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनको घोषणापत्र लाने में शर्म महसूस हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सभी वादों से मुकर रही हैं।

उन्होंने भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें [किरण बेदी] नहीं पता अवैध कालोनी क्या है? केजरीवाल ने कहा कि घोषणापत्र आशीष खेतान की अगुवाई में बना है। जिसमें महिला सुरक्षा और महंगाई पर बात है।

केजरीवाल ने उठाया ईवीएम पर सवाल

जानिए किसने शाजिया को बताया बेदी से सुंदर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।