विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सचिवालय में जनता व मीडिया पर रोक से हंगामा

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 16 Feb 2015 06:57 PM (IST)

दिल्ली में सत्तारू़ढ आप सरकार ने राज्य सचिवालय में जनता व मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी। इससे मीडियाकर्मी भ़डक गए। केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से जब मीडिया ने इस मामले में सफाई चाही तो वे खफा होकर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारू़ढ आप सरकार ने राज्य सचिवालय में जनता व मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी। इससे मीडियाकर्मी भ़डक गए। केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से जब मीडिया ने इस मामले में सफाई चाही तो वे खफा होकर वहां से चले गए।

सोमवार शाम आप कैबिनेट की पहली बैठक रखी गई थी। मीडिया के फोटोग्राफर बैठक के फोटो लेना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। उन्हें कहा गया कि वह प्रेस ब्रीफिंग रूम में ही बैठे रहें जहां उन्हें बैठक की जानकारी दे दी जाएगी। इससे मीडियाकर्मी भड़क गए।

बैठक के बाद जैसे ही मनीषष सिसौदिया मीडिया से मुखातिब हुए तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल करने लगे। सिसौदिया ने कोई जवाब नहीं दिया और वे वहां से चले गए।

पिछली सरकार में भी ऐसा ही सलूक किया

आप की पिछली 49 दिनों की सरकार ने भी पत्रकारों से ऐसा ही सलूक किया गया था। पहली सरकार में माना जा सकता है कि उन्हें अनुभव नहीं था, लेकिन नई सरकार के भी वैसे ही रख की मीडिया ने आलोचना की है।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें